संवाददाता मोहन सिंह
बेतिया बिहार राज्य रिक्शा मजदूर सभा बेतिया के संस्थापक कामरेड कपिलदेव प्रसाद की तेरहवीं पुण्यतिथि पर मजदूरों की एक सभा की गई ।
बिहार राज्य रिक्शा मजदूर सभा के अध्यक्ष प्रभुराज नारायण राव ने कहा कि 1968 में रिक्शा मजदूर सभा का गठन कॉमरेड कपिलदेव प्रसाद के नेतृत्व में हुआ और यूनियन के प्रथम महासचिव निर्वाचित हुए । यूनियन के प्रथम अध्यक्ष सीपीआईएम के वरिष्ठ नेता एवं जिला मंत्री तथा अधिवक्ता सत्येंद्र नारायण मित्र बनाए गए । कॉमरेड कपिलदेव प्रसाद की मृत्यु 2008 में आज ही के दिन 23 जून को हुआ था। उस दिन से आज 13 साल गुजर गए । लेकिन इस पश्चिम चंपारण जिले के मजदूर कॉमरेड कपिल देव प्रसाद को कभी नहीं भूले । रिक्शा मजदूर सभा द्वारा प्रत्येक साल उनके के पुण्यतिथि के दिन सभी तरह के मजदूर बड़ी संख्या में जमा होते हैं और उनकी प्रतिमा पर फूल माला अर्पित करने के बाद भोज में शामिल होकर यहां से जाते हैं ।
इस साल कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए मजदूरों को बैठाकर खिलाने की व्यवस्था के बदले शोक सभा के बाद सभी मजदूर साथियों को भोजन का पैकेट दे दिया गया । शोक सभा में सीपीआईएम जिला सचिव मंडल सदस्य प्रभुनाथ गुप्ता , विजय नाथ तिवारी , म . हनीफ , यूनियन के महासचिव शंकर कुमार राव , अवध बिहारी प्रसाद , प्रकाश वर्मा , जे पी सेनानी पंकज भाई , जलेस के जिला मंत्री अनिल अनल , आस महमद , बबलू मियां , सदरे आलम , मैनेजर चौधरी , हरेराम , राजेश तिवारी , छोटेलाल प्रसाद के साथ-साथ बड़ी संख्या में मजदूर तथा पार्टी सदस्य शामिल हुए । शोकसभा की अध्यक्षता झुना मियां ने की ।. फोटो