Bihar News: राजापाकर के अहिआई गांव मे गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत।

Bihar News: One person died after being shot in Ahiai village of Rajapakar.
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

हाजीपुर वैशाली।राजापाकर थाना क्षेत्र के अहिआई गांव मे विशंभर पांडे के पुत्र अखिलेश कुमार25र्ष को उनके पड़ोसी द्बारा उस व्यक्त गोली चला कर मौत के घाट उतार दिया जब वे बाप बेटा मिलकर तार के पेड़ से फल कटवा रहे थे।घटना के संबंध मे जानकारी देते हूए मृतक के पिता विशंभर पांडे ने बताया कि उनके फरीक मंटन पांडे से विगत10वर्षो से विवाद चल रहा है।रविवार को अपराह्न3:00बजे वे दोनो बाप बेटा मंटन पांडे के घर के पास अपने तार पेड़ से फल कटवा रहे थे कि अचानक उत्तर दिशा से मंटन पांडे उनका दो पुत्र रिंकू पांडे और आर्दश पांडे,छोटु पाःच सात अज्ञात व्यक्ति के साथ हाथ मे पिस्टल लिए हूए आए और दनादन मेरे पुत्र को तीन गोली पिछे से लगी और वह मर गया।उन्होंने बताया कि मै कुछ दूरी पर था इसलिए बच गया।मृतक अखिलेश कुमार के मरने के बाद भी उसके पिछे सिर मे एक गोली फसा हूआ ही था।उन्होंने बताया कि मंटन पांडे के साथ5-7की संख्या मे अज्ञात व्यक्ति थे।जिसको मै नही पहचान सका।सभी गोली चलाने के बाद भाग चले।घटना के बाद सैकड़ों की संख्या मे लोग जमा हो ग्ए।घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष नौसाद आलम स अ नि मनोज कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पहुंच कर शव को कब्जे मे लेकिन पोस्टमार्टम हेतू सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक अखिलेश कुमार अपराधी किस्म का लड़का था।इसके विरूद्ध जंदाहा, महुआ सदर एवं राजापाकर थाना मे क्ई अपराधिक मामले दर्ज है।जिसमें पुलिस इसे खोज रही थी।इस घटना के बाद परिवार मे मां एवं पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है।रोते बिलखते मृतक की मां ने बताई कि बीते23म्ई को ही उसने शादी कर न्ई दुल्हन लाया था।इस घटना के बाद मंटन पांडे के परिवार के सभु लोग घर मे ताला लगाकर भाग चले।कोई अनहोनी घटना ना हो इसके लिए थानाध्यक्ष नौसाद आलम एवं स आ नि मनोज कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर ही जमे थे।

You may have missed