Bihar news मोबाइल दुकान में हुई चोरी मामले में अबतक कोई कार्रवाई नहीं पुलिस के हाथ खाली

Bihar news No action yet in the theft case in mobile shop, police hands empty
Share News

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया: बगहा पुलिस जिला के वाल्मीकिनगर स्थित 3 आरडी पूल चौक के मोबाइल दुकान में पिछले बुधवार की रात्रि में चोरी हो गई । जिसकी सूचना आवेदन के माध्यम से थाने को दी गई है । आवेदन में पुराना मोबाइल 9 पीस जिसकी कीमत 66 हज़ार,घड़ी 30 पीस जिसकी कीमत 55 सौ और मोबाइल रिपेयरिंग टूल्स 8 हज़ार रुपये मूल्य की बताई गई है । पीड़ित व्यवसायी आफताब आलम के पुत्र लाडला ने बताया कि सुबह जब मै करीब 8 बजे दुकान खोलने गया तो दुकान में लगा ताला टूटा हुआ देखा । शंका होने पर दुकान के अंदर जाकर देखा तो मेरे होश उड़ गए । दुकान में रखा रिपेयरिंग के मोबाइल और धड़ी सहित दूसरी अन्य सामान गायब मिले।
बतातें चलें कि वाल्मीकिनगर थाने से 3 आरडी चौक महज 3 सौ गज की दूरी पर स्थित है जहां मोबाइल की दुकान में चोरी की वारदात हुई है ।ज्ञात हो इस चौक पर पुलिस बल की तैनाती रात्रि पहर 3 बजे तक लगी रहती है । इसके बावजूद चोरी की घटना पुलिस प्रशासन की आंख से काजल चुरा लेने के समान प्रतीत हो रहा है । पीड़ित दुकानदार लाडला ने बताया की पुलिस चोर को पकड़ने की बजाय हमसे ही उल्टे सीधे सवाल पूछ रही है । दुकानदार ने बताया कि मेरे दुकान के ऊपर बैंक का एक भी लोन नहीं है और ना ही कोई इंशोरेंस का क्लेम है ।.

You may have missed