Bihar News: पूर्व बीईओ की हूई विदाई नये का किया गया स्वागत।

Bihar News: Farewell to the former BEO, the new was welcomed.
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

हाजीपुर वैशाली/महुआ के पूर्व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अर्चना कुमारी का स्थानांतरण सीतामढ़ी हो जाने पर महुआ प्रखंड के शिक्षकों एवं कार्यालय कर्मियो ने एक सादे समारोह का आयोजन कर उन्हें भावभीनी विदाई दी।इस मौके पर अर्चना कुमारी ने महुआ प्रखंड के नये प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी योगेंद्र साहु को महुआ प्रखंड के शिक्षा पदाधिकारी का प्रभार सौपा।जिनका शिक्षक समुदायों ने स्वागत किया।समारोह मे शिक्षक सतेन्द्र कुमार, निखलेश सिन्हा, धीरज कुमार, रामनरेश राय,नरेश ठाकुर, अनिल कुमार, पिंकी कुमारी, अमित कुमार, मो सलाउद्दीन, अशर्फी दास,अरूण कुमार, अराधना, आशा बासकीत राय,शिवप्रकाश सहित प्रखंड शिक्षा कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे।

Trending News