संवाददाता मोहन सिंह
बेतिया बिहार की उपमुख्यमंत्री साईं फोन रेणु देवी ने आज बेतिया मझौलिया विधानसभा अंतर्गत बखरिया पंचायत में 62- आरडी पुल के पास हो रहे साइफन, चैनल, पाइप के सफाई कार्य का मुआयना किया। इस अवसर पर बिहार भाजपा के मा. प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डॉ. संजय जायसवाल जी और जिलाध्यक्ष दीपेंद्र सराफ उपस्थित रहे। उपमुख्यमंत्री ने पुल का मुआयना कर संबंधित अधिकारियों को इस कार्य को ससमय पूरा करने का आवश्यक निर्देश दिया। यहाँ बरसात में जल निकासी नही होने के कारण जलजमाव हो जाता था जिस कारण कई पंचायत जलमग्न हो जाते थे और फसल बर्बाद हो जाते थे। सफाई के कारण अब यह समस्या नही आएगी। और लगभग सात-आठ पंचायत जलमग्न होने से बच सकेंगे। इसके उपरांत उपमुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने गुदरा पंचायत में सिकरहना नदी में कटाव रोकने के लिए कटाव रोधी ठोकर के निर्माण कार्य का मुआयना किया। और कार्य को ससमय पूरा करने का निर्देश दिया। पिछले बरसात में यहाँ बहुत भारी मात्रा में कटाव हुआ था जिस कारण इस इलाके में जानमाल का काफी नुकसान हुआ था। अब इस समस्या से निजात मिलेगा।. फोटो