Bihar news कटैया जोड़ा पुल पानी निकास संघर्ष समिति 19जून को जिला पदाधिकारी के यहां करेगी विशाल धरना

IMG-20210611-WA0029
Share News

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया। नीतीश राज में सरकार के मंत्री की मनमानी के सामने प्रशासन मौन है जिससे आमजन त्रस्त है।
उक्त बातें भाकपा माले नेता सुनील कुमार राव ने नौतन के कुजलहीं में किसानों के बीच बैठक करने के बाद प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि भाजपा कोटे से मंत्री नारायण प्रसाद द्वारा बेतिया – कठैया रास्ते पर जोड़ा पुल के सामने मिट्टी भरवाकर पानी का बहत्तर रोक दिया गया है जिस वजह से चार पंचायतों के किसानों और मछली उत्पादकों को इस बरसात में करोड़ों का नुक़सान होगा। अभी के बरसात में ही पानी निकास द्वार बंद होने से सैकड़ों किसानों के धान का बिचड़ा और मक्का का फ़सल डूबकर बर्बाद हो गया है।सच है कि हाल ही में हुई बारिश से जमा पानी नहीं निकलने से किसानों के करीब दस लाख के धान के बिचड़ा डूबकर सड़ रहे हैं। माले नेता ने बताया कि पुल से पानी का बहत्तर बंद होने से सरकारी से ड़ाक लेकर चन्द्रावत नदी,भागड मन, हरदिया मन,कठैया नदी में मछली पालन व उसके जिविका चलाने वाले सैकड़ों मछुआरे भुखमरी के शिकार हो जाएंगे। इसके साथ ही करीब 60 से अधिक नीजि तालाब जिसका रकबा करीब 500 एकड़ है में मछली पालन करने वाले परिवारों की भी स्थिति बुरा हो जाएंगी। माले नेता सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि जल ग्रहण क्षेत्र नौतन पुर्वी से शुरू हो कर बैकुंठवां, श्रीनगर,भागड मन होते हुए नकटी-पटेरवां ,खड्डा,धुमनगर, सरैया, बंगला टोला,धुसवां,चुरिहरवा,मुसहीं, अंसारी टोला, खड्डा,पतहरी,कुजलही,भुवाली टोला,बलोरिया,सोफवा टोला,धुमनगर,नुनियवा टोला, हरदिया मन,सेमरही, बिशुनपुर,चरगांहा से होकर धनौती नदी, अगरवा मन,करमवा, लाल सरैया,जौकटिया मन से होकर मोतीहारी के मोती झील में मिलता है जहां से पानी बुढ़ी गंड़क से बागमती नदी में मिल जाता है। पुर्व मुखिया व खड्डा पैक्स अध्यक्ष नुरूद्दीन ने बताया कि मंत्री नारायण प्रसाद के राजनीतिक प्रभाव के वजह से प्रशासन हमलोगों का बात नहीं सुनता है।पुर्व मुखिया मोहम्मद कलाम ने कहा गांव के सैकड़ों किसानों ने जिला पदाधिकारी के यहां आवेदन दिया है लेकिन प्रशासन मुक दर्शक बना हुआ है। किसान अशोक कुमार ने कहा कि बरसात आने के बाद घरों से निकलना बंद हो जाएगा।भरत यादव ने कहा कि मंहगाई के दौर में चार पंचायतों में गिराए गए लाखों के धान के बिचड़ा डूबकर बर्बाद हो गया है।
बैठक में संघर्ष के लिए 31 सदस्यों वाली एक समिति गठित की गई जिसका नाम दिया गया*कठैया जोड़ा पुल पानी निकास संघर्ष समिति।*इसके संयोजक पुर्व मुखिया नुरुद्दीन चयनित हुए। मछली पालक अबुलैश ने कहा गठित समिति के सदस्य बिहार के मुख्यमंत्री,जल संसाधन विभाग के सचिव और जिला पदाधिकारी के नाम आवेदन बना चार पंचायतों के करीब पांच हजार हस्ताक्षर करा 19 जून को जिला पदाधिकारी के यहां धरना प्रदर्शन कर आवेदन सौंप न्याय की गुहार लगाएंगे। बैठक में राजन कुमार, कृष्णा यादव, बृजेश यादव,आलोक कुमार शुक्ल आफताब आलम, शिवम् यादव,राजेश यादव, मोहन साह,राज किशोर मंडल, विन्ध्येश्वरी सहनी, अब्दुल वहाब,सतमी राम, मुकेश कुमार, जवाहर यादव, संतोष मंडल, दिलीप यादव आदि मौजूद थे। फोटो

You may have missed