Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Latest News
  • Sports

Bihar News: बिहार दिवस 2026 पर बेतिया में फुटबॉल और कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

बेतिया के महाराज स्टेडियम में बिहार दिवस पर आयोजित फुटबॉल और कबड्डी प्रतियोगिता
जनवाद टाइम्स 24 March 2026
बेतिया में बिहार दिवस पर फुटबॉल और कबड्डी प्रतियोगिता
Share News
       

संवाददाता –  मोहन सिंह 

बेतिया (पश्चिमी चंपारण)

बेतिया । बिहार दिवस 2026 के अवसर पर शिक्षा विभाग पश्चिम चंपारण और जिला खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में महाराज स्टेडियम में कार्यक्रम के दूसरे दिन फुटबॉल एवं कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

बेतिया में बिहार दिवस पर फुटबॉल और कबड्डी प्रतियोगिता

फुटबॉल बालक वर्ग में एकलव्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र हरनाटांड़ की टीम ने रामदयाल +2 माध्यमिक विद्यालय को 3-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। वहीं बालिका वर्ग में एकलव्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र नरकटियागंज की टीम ने खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर अमवा मझार को 1-0 से हराकर जीत दर्ज की।

कबड्डी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में उच्च माध्यमिक विद्यालय तधवानंदपुर की टीम ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय लखनी बाजार बैरिया को हराकर विजेता बनी। बालिका वर्ग में राजकीय बुनियादी विद्यालय वृंदावन कन्या की टीम ने राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय लखनी बाजार बैरिया को पराजित कर खिताब जीता।

प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी रविंद्र कुमार रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में गार्गी कुमारी, कुमार अनुभ, कुमकुम पाठक एवं जिला खेल पदाधिकारी विजय कुमार पंडित उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को अनुशासन और खेल भावना के साथ खेलने की प्रेरणा दी और कहा कि खेल से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है।

ज्ञात हो कि बिहार दिवस के अवसर पर 22 मार्च को समाहरणालय से पुलिस लाइन तक वाकाथन तथा बापू सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया था।

प्रतियोगिता के सफल संचालन में शारीरिक शिक्षक विक्रांत वीर, संजय कुमार श्रीवास्तव, अजय कुमार मिश्र, आशीष वर्मा एवं अन्य कर्मियों का सराहनीय योगदान रहा।

तकनीकी पदाधिकारियों में सुनील कुमार (राष्ट्रीय निर्णायक), फखरुद्दीन, प्रवीण कुमार, शमीम आरा, निर्मला कुमारी, ममता कुमारी, रवि कुमार एवं नयन मणि की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

Post navigation

Previous: Bihar News: गोपालगंज में भाकपा(माले) सम्मेलन में अमेरिका-इजरायल के खिलाफ युद्ध विरोधी मार्च
Next: Bihar News: छठ स्तूप तोड़ने पर पश्चिम चंपारण में बवाल, ग्रामीणों ने NH-727 किया जाम

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.