Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Latest News
  • Lucknow
  • Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश आम महोत्सव 2026 का शानदार समापन, 180 से अधिक विजेताओं को मिला सम्मान Focus Keyword

जनवाद टाइम्स 5 July 2026
IMG-20260705-WA0012
Share News
       

रिपोर्ट: विजय कुमार
लखनऊ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2026 का रविवार को भव्य समापन हो गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह रहे। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं के 180 से अधिक विजेताओं को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया।

महोत्सव में आम की विभिन्न प्रजातियों की सात श्रेणियों और 56 वर्गों में आयोजित प्रतियोगिताओं के 51 विजेताओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी के 147 पुरस्कार प्रदान किए गए। वहीं, आम आधारित संरक्षित उत्पादों की प्रतियोगिता में 11 वर्गों के 19 विजेताओं को 33 पुरस्कार तथा आम के व्यंजनों की प्रतियोगिता में 3 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्श पुरस्कार मलिहाबाद के मोहम्मद इकबाल अहमद (अवध नर्सरी) को चौंसा प्रजाति के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया गया। उन्होंने कुल 20 पुरस्कार अपने नाम किए। मोहम्मद अब्दुल सलीम (जैद नर्सरी, मलिहाबाद) को 17 तथा सुरेश चंद्र शुक्ला (गोमती नगर, लखनऊ) को 14 पुरस्कार प्राप्त हुए। सर्वाधिक 190 आम की प्रजातियों का प्रदर्शन करने पर सुरेश चंद्र शुक्ला को प्रथम पुरस्कार मिला।

8 से 12 वर्ष आयु वर्ग की आम खाने की प्रतियोगिता में रुचिर शुक्ला ने प्रथम, अरिक्ता सिंह ने द्वितीय और दीपांशु यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

महोत्सव में लगभग 800 प्रजातियों के आम प्रदर्शित किए गए। दशहरी, लंगड़ा, चौंसा, लखनऊ सफेदा, आम्रपाली, रटौल जैसी पारंपरिक किस्मों के साथ अवध अभया, अवध समृद्धि, सुंदरजा, टॉमी एटकिन्स, अरुणिका और अंबिका जैसी नई एवं रंगीन प्रजातियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। कुल 1,501 प्रतिभागियों ने 3,032 प्रदर्श नमूने प्रस्तुत किए, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 6 प्रतिशत अधिक रहे।

महोत्सव के अंतिम दिन खाद्य प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन, फूड सेफ्टी, विपणन, स्वरोजगार और प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन (PMFME) योजना सहित विभिन्न विषयों पर तकनीकी सत्र आयोजित किए गए। किसानों को बताया गया कि पीएमएफएमई योजना के तहत लघु एवं सूक्ष्म खाद्य उद्योग स्थापित करने पर 35 प्रतिशत तक (अधिकतम ₹10 लाख) तथा उत्तर प्रदेश खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति-2023 के अंतर्गत खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को 35 प्रतिशत तक (अधिकतम ₹5 करोड़) का अनुदान उपलब्ध है।

उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने, आधुनिक तकनीक अपनाने और उत्तर प्रदेश के आम को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश का आम 30 से अधिक देशों में निर्यात किया जा रहा है तथा नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के शुरू होने से निर्यात को और गति मिलेगी।

इस महोत्सव का आयोजन उद्यान विभाग, खाद्य प्रसंस्करण विभाग, मंडी परिषद, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग, लखनऊ विकास प्राधिकरण, केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान तथा जिला प्रशासन के संयुक्त सहयोग से किया गया। समापन समारोह में विधायक प्रभात वर्मा, विधायक पूजा पाल, एमएलसी पवन सिंह चौहान, अपर मुख्य सचिव बी.एल. मीणा, निदेशक उद्यान भानु प्रकाश राम सहित कई जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2026 का उद्घाटन 3 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। उद्घाटन समारोह में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही तथा कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख भी मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: प्रयागराज न्यूज: 6 जुलाई को प्रयागराज दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रतिमाओं का करेंगे अनावरण
Next: Agra News : आगरा में बाबू जगजीवन राम की 40वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, माल रोड का नाम बदलने की उठी मांग

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260719-WA0020
  • Breaking News

Bihar News: एआईएसएफ ने राजापाकर में मशाल जुलूस निकालकर शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक के मुद्दे पर किया प्रदर्शन

जनवाद टाइम्स 19 July 2026
IMG-20260719-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली के 16 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का वर्चुअल लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का नया अध्याय शुरू

जनवाद टाइम्स 19 July 2026
IMG-20260401-WA0013(6)
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: जमीन विवाद में दोनों पक्षों ने बराटी थाने में दर्ज कराई शिकायत, एक-दूसरे पर लगाए मारपीट और धमकी के आरोप

जनवाद टाइम्स 19 July 2026
IMG-20260719-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का उद्घाटन, आधुनिक शिक्षा व्यवस्था पर दिया गया जोर

जनवाद टाइम्स 19 July 2026

Latest News

  • Bihar News: एआईएसएफ ने राजापाकर में मशाल जुलूस निकालकर शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक के मुद्दे पर किया प्रदर्शन
  • Bihar News: वैशाली के 16 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का वर्चुअल लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का नया अध्याय शुरू
  • Bihar News: जमीन विवाद में दोनों पक्षों ने बराटी थाने में दर्ज कराई शिकायत, एक-दूसरे पर लगाए मारपीट और धमकी के आरोप
  • Bihar News: राजापाकर में सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का उद्घाटन, आधुनिक शिक्षा व्यवस्था पर दिया गया जोर
  • Bihar News: ‘उत्तम शिक्षा और श्रेष्ठ संस्कार से ही बनेंगे आदर्श नागरिक’ – महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.