Bihar News : सड़क और नाले से हटाया गया अवैध अतिक्रमण।

WhatsApp Image 2026-05-02 at 7.02.16 PM
Share News

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिम चंपारण

राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के मुख्य मार्ग को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए आज प्रशासन द्वारा एक सघन अभियान चलाया गया। सड़क चौड़ीकरण के बाद भी इस मार्ग पर बढ़ते ट्रैफिक जाम और अव्यवस्था को देखते हुए यह कार्रवाई की गई।

सड़क चौड़ीकरण के बाद खाली हुई जमीन और नवनिर्मित नालों के ऊपर अवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों को हटाया गया। नाले और सड़क के किनारे अवैध रूप से दुकान सजाने वाले सब्जी विक्रेताओं के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया गया।

अभियान के दौरान कई दुकानदारों का सामान जब्त किया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यदि दोबारा अतिक्रमण पाया गया, तो बिना किसी पूर्व सूचना के सख्त कार्रवाई और सामग्री की स्थाई जब्ती की जाएगी।

Trending News