स्वच्छता ही सेवा–2026: बेतिया में ‘एक पत्र अभिभावक के नाम’ कार्यक्रम आयोजित

Share News

संवाददाता: मोहन सिंह
बेतिया, पश्चिमी चंपारण | 18 सितंबर 2026

बेतिया। स्वच्छता ही सेवा–2026 अभियान के अंतर्गत नगर निगम बेतिया द्वारा शुक्रवार को “एक पत्र अभिभावक के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के माध्यम से अभिभावकों एवं आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा स्वच्छ एवं सुंदर बेतिया के निर्माण में जनभागीदारी को बढ़ावा देना रहा।

विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व, कचरा पृथक्करण तथा घर और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने के संबंध में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और अपने परिवार एवं समाज को भी इसके लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया।

अभिभावकों के नाम लिखा पत्र

कार्यक्रम की विशेष पहल के तहत विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकों के नाम पत्र लिखकर उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार बनने का संदेश दिया। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।

स्वच्छ बेतिया के लिए जनभागीदारी पर जोर

कार्यक्रम में नगर निगम बेतिया की महापौर, स्वच्छता पदाधिकारी, CM Fellow, विद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

IMG 20260918 WA0024

नगर निगम बेतिया की ओर से लोगों से अपील की गई कि स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखें, बल्कि इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं। साथ ही स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर बेतिया के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया गया।

Trending News