Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0002
Share News
       

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार

बरांटी, वैशाली।

मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बरांटी थाना परिसर में थानाध्यक्ष पप्पू कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से आए इस्लाम धर्म के अनुयायी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं बुद्धिजीवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

IMG 20260621 WA0002

बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष पप्पू कुमार ने कहा कि मोहर्रम के दौरान निकलने वाले जुलूस में डीजे के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि जुलूस में शामिल होने वाले किसी भी व्यक्ति को नशे की हालत में शामिल होने की अनुमति नहीं होगी तथा किसी प्रकार के हथियार लेकर चलने पर भी रोक रहेगी।

उन्होंने सभी लाइसेंसधारियों से शीघ्र नए लाइसेंस के लिए थाना में आवेदन करने का आग्रह किया, ताकि आगे की प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि मोहर्रम के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त रहेगी तथा किसी भी असामाजिक तत्व या संदिग्ध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन सभी आयोजकों के लिए अनिवार्य होगा। जुलूस केवल प्रशासन द्वारा स्वीकृत एवं निर्धारित मार्ग से ही निकाला जाएगा। मार्ग में किसी भी प्रकार के बदलाव की अनुमति नहीं दी जाएगी।

बैठक में बताया गया कि जुलूस के दौरान पारंपरिक अथवा आधुनिक हथियारों, लाठी-डंडों के प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। साथ ही विद्युत तारों एवं अन्य संभावित दुर्घटनाओं से बचाव के लिए ताजियों की ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने का निर्देश दिया गया।

थानाध्यक्ष ने कहा कि सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। भड़काऊ भाषण, आपत्तिजनक पोस्ट अथवा अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध साइबर सेल की निगरानी में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में पूर्व मुखिया सुरेश राय, उपेन्द्र राय, राजा राय सहित विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0002
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0109
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0008
  • Breaking News

Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
  • Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन
  • Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना
  • Etawah News: 1 जुलाई को होगा जैन धर्म की नेमि गिरनार धर्म यात्रा का मंगल प्रवेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.