Bihar News: ब्रज मोहन दास महाविद्यालय में विश्व योग दिवस पर योग शिविर आयोजित

IMG-20260621-WA0050
Share News

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार
राजापाकर, वैशाली

ब्रज मोहन दास महाविद्यालय, दयालपुर में शनिवार को प्राचार्य डॉ. तारकेश्वर पंडित की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा विश्व योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन किया गया।

IMG 20260621 WA0050

कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. रवि रंजन कुमार ने किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. तारकेश्वर पंडित ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है। नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को विभिन्न बीमारियों से दूर रखता है तथा उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है।

उन्होंने कहा कि योग व्यक्ति के आत्मबल को बढ़ाता है और उसके भीतर निहित शक्तियों को जागृत करता है। प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन कम से कम दस मिनट योग अवश्य करना चाहिए। योग से मधुमेह, उच्च रक्तचाप जैसी समस्याओं को नियंत्रित रखने में भी सहायता मिलती है। उन्होंने सभी को “करें योग, रहें निरोग” का संदेश दिया।

योग शिविर में ध्यान, प्राणायाम, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, हलासन एवं सूर्य नमस्कार सहित विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Trending News