Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

IMG-20260621-WA0007
Share News

संवाददाता  : विजय कुमार

प्रयागराज उत्तर प्रदेश

गोकुल शाखा (प्रधानमंत्री आवास योजना) में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगासन एवं प्राणायाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रांत सह-बौद्धिक प्रमुख, गोरक्ष प्रांत तथा सरस्वती विद्या मंदिर, गोरखपुर के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य आचार्य श्री राज बिहारी जी के नेतृत्व में किया गया।

IMG 20260621 WA0007

कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। इसके पश्चात संघ प्रार्थना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम समाप्ति के बाद गण शिक्षक संदीप जी के आवास पर जलपान की व्यवस्था की गई, जहां शाखा स्तर पर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर नगर कार्यवाह श्री अरविंद जी ने अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद कुछ समय के लिए उपस्थित होकर स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया।

IMG 20260621 WA0006

योग दिवस कार्यक्रम में नगर सद्भाव प्रमुख जितेंद्र जी, सेवा कार्यकर्ता डॉ. विशाल आर्य, शाखा कार्यवाह सुनील जी, मुख्य शिक्षक उदय जी, सह मुख्य शिक्षक कृष्णा जी, गण शिक्षक संदीप जी, गट नायक रमेश जी एवं प्रभाशंकर जी सहित स्वयंसेवक अरविंद जी, राकेश जी, श्याम जी, हिमांशु जी, ओम जी तथा अन्य स्वयंसेवक बंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के अंत में योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताते हुए इसे दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया गया।

Trending News