Azamgarh News: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी ,गोवंश लदा ट्रक बरामद ।चालक खलासी मौके से हुए फरार

Azamgarh News: Police got a big success, truck laden with cattle recovered. Driver Khalasi escaped from the spot
Share News

संवाददाता- नूर मोहम्मद

अतरौलिया : पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी ,गोवंश लदा ट्रक बरामद ।चालक खलासी मौके से हुए फरार ।बता दे कि थाना क्षेत्र के लोहरा टोल प्लाजा के पास सुबह करीब 4:00 बजे भोर में एक गोवंश लदा ट्रक पुलिस ने अपने कब्ज़े में ले लिया ।मौके से चालक और खलासी फरार हो गए जिसकी पुलिस तलास कर रही है। पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह के आदेश पर क्षेत्राधिकारी महेंद्र शुक्ला एवं प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय के निर्देश पर सब इंस्पेक्टर रामकिशोर शर्मा मय हमराही सत्येंद्र गुप्ता, सूबेदार आदि के साथ क्षेत्र में चेकिंग एवं रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर खास के सूचना पर एक ट्रक गोवंश लदा जो अतरौलिया होते हुए अम्बेडकर नगर की तरफ जा रहा है जिसका गाड़ी नंबर यूपी 50 एफ 4212 है। मुखबिर की सूचना पर विश्वास कर सब इंस्पेक्टर रामकिशोर शर्मा ने हमराहियों के संग लोहारा टोल प्लाजा के पास सुबह लगभग 4:00 बजे ट्रक को पकड़ लिया ।पुलिस को देख ट्रक चालक तथा खलासी मौके से फरार हो गए ।ट्रक के अंदर 14 गोवंश लदे हुए थे जिसमें 3 की मौके पर ही मौत हो चुकी थी वही एक मरणासन्न अवस्था में था। ट्रक में लड़े 10 जिंदा गोवंश पकड़े गए तथा पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेते हुए थाने पर लाई ,जहां मरे हुए गोवंश को जेसीबी मशीन द्वारा नेशनल हाईवे के किनारे गड्ढा खोदकर दफन किया गया वही पकड़े गए 10 जिंदा गोवंश को क्षेत्र के ही गौ पालकों को सुपुर्द कर दिया गया । प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही करते हुए चालक तथा वांछित मुलजिमो की तलाश जारी है।

Trending News