Azamgarh News: सूखीपुर से प्रधान संतराम यादव अपने समर्थकों के साथ साइकिल रैली में हुए शामिल
संवाददाता-रवीन्द्र नाथ गुप्ता
अतरौलिया। बता दें कि बता दें कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रखर समाजवादी नेता एवं छोटे लोहिया के नाम से विख्यात जनेश्वर मिश्र के जन्मजयंती के अवसर पर सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ साइकिल यात्रा क्षेत्रीय विधायक डॉ. संग्राम यादव व ब्लाक प्रमुख चन्द्र शेखर यादव के नेतृत्व में सपा कार्यालय से निकाली गयी जिसमे सुखीपुर ग्राम प्रधान अपने 50 से ज्यादा समर्थकों सही शामिल हुए।

ग्राम प्रधान के साथ क्षेत्र पंचायत सदस्य कोदई यादव, पिंकू सिंह, ओमप्रकाश तिवारी, प्रकाश यादव, राजाराम यादव जितेंद गुप्ता सहित सभी सपा समर्थक मौजूद रहे। नगर पंचायत स्थित डाक बंगले से साइकिल यात्रा को नगर पंचायत अध्यक्ष सुभाष चंद जायसवाल तथा जगदीश पांडे द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।