Azamgarh News: नहरों की साफ-सफाई तथा पानी ना आने से किसानों में आक्रोश।

IMG-20210612-WA0048
Share News

रिपोर्ट नूर मोहम्मद

अतरौलिया: क्षेत्र के प्रमुख नगरों में इन दिनों पानी ना आने से किसानों में काफी आक्रोश व्याप्त है। नहरों में ना तो कभी साफ सफाई की जाती है और ना ही समय से इसकी देखरेख की जाती है जिसकी वजह से किसानों को फसल सींचने में काफी परेशानी होती है। वहीं कुछ नहरों में पानी टेल तक नहीं पहुंचता और नहरों की साफ सफाई ना होने से पानी का बहाव तेज होने पर किसानों की खड़ी फसल डूब कर नष्ट हो जाती है जिससे किसानों का भारी नुकसान होता है। इस समय धान की नर्सरी तैयार है किसान धान रोपने की व्यवस्था में लगा है जिसमें पानी की अत्यधिक जरूरत पड़ती है। ऐसे में नहरों में पानी ना आने के कारण किसानों की चिंता बनी हुई है और उन्हें मजबूर होकर लंबी दूरी से टीयूबेल के सहारे पाइप लगाकर खेतों में पानी लाया जाता है जिससे उनकी फसल की लागत काफी बढ़ जाती है। इसी तरह इदिलपुर , सेनपुर , बसाहिया, कनैला ,भवानीपुर ,मदियापर समेत सभी प्रमुख नहरे सूखी पड़ी है और साफ-सफाई भी नहीं है ।दादर निवासी किसान प्रदीप राजभर ने बताया कि ना तो नहरों की साफ सफाई की जाती है और ना ही कभी नहर में पानी ही आता है ।धान की नर्सरी तैयार है इस समय नहरों में पानी नहीं है ट्यूबेल के सहारे दूर-दूर से पाइप के द्वारा पानी लाया जाता है जिससे हम लोगों को काफी परेशानी होती है।

You may have missed