Azamgarh News: 7 जून मछुआ एस सी संघर्ष दिवस मनाएगी निषाद पार्टी।

IMG-20210603-WA0033
Share News

संवाददाता- नूर मोहम्मद

3 जून को दिन में 9 बजे अतरौलिया में संघर्ष दिवस तथा डॉक्टर संजय निषाद के आदेश की रूपरेखा को लेकर एक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए लोगों से चर्चा की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष अनिल निषाद, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अंगद निषाद उपस्थित रहे ।इस बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष सूरज निषाद ने की जिसमे यह निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संजय निषाद का जो भी आदेश होगा निषाद पार्टी जनपद आजमगढ़ में 7 जून को कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए एक बड़ा आंदोलन करेगी और प्रशासन के लोग आंदोलन में कोई भी बाधा पैदा ना करें, प्रशासन से बस यही उम्मीद करेंगे कि हम लोगों को कार्यक्रम सफल बनाने में प्रशासन के लोग मदद करें। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजीत, धर्मेंद्र ,चंद्रभान ,राकेश ,शिवबदन ,चंद्रजीत , राजमन, संदीप ,सोहराई ,दिलशेर ,प्रदीप, रविंदर और जिले के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You may have missed