Azamgarh News: छेड़खानी में सफल न होने पर नाबालिक बालिका को दबंगो ने तालाब में फेंका , स्थानीय लोगों ने बचाई जान।

IMG-20210603-WA0031
Share News

संवाददाता- नूर मोहम्मद

अतरौलिया: नगर पंचायत के वार्ड न0 4 निवासी राजेन्द्र निषाद ने प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र दे कर आरोप लगया की कि मेरी पुत्री काजल 15 वर्ष को गांव के ही निवासी रिंकू निषाद पुत्र काले निषाद ने बृहस्पतिवार सुबह लगभग 3:00 बजे लघुशंका के लिए उठी की इसी बीच रिंकू ने घर से मुंह में कपड़ा डालकर उठा ले गया और कुछ दूर पर स्थित एक तालाब के किनारे छेड़खानी करने लगा ।मेरी लड़की द्वारा इसका विरोध करने पर उसे गुस्से में आकर गहरे तालाब में फेंक दिया ।लड़की की चीख पुकार सुन स्थानीय लोगों वहां जुट गए और आनन-फानन में लड़की को तालाब से बाहर निकाला। घर पर लेकर आये। परिजनों को पूरी बात बताई ,जिसे सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए।
।जानकारी होते ही तत्काल राजेन्द्र ने इसकी सूचना डायल 112 नंबर को दी ।
मौके पर पहुंची 112 नंबर पुलिस द्वारा आरोपी रिंकू निषाद पुत्र काले निषाद को थाने पर लेकर आई।
बता दें कि कुछ महीने पहले पीड़ित का लड़का तथा विपक्षी का भाई लड़की भगाने के आरोप में जेल में बंद है। इसी बात को लेकर आपस में वाद विवाद चलता रहता है ।पीड़ित के आरोप के अनुसार इसी बात का प्रतिशोध लेने के लिए रिंकू निषाद ने लड़की को छेड़खानी करते हुए जान से मारने की कोशिश की।
इस सम्बंध में अतरौलिया सब इंस्पेक्टर माखन सिंह ने बताया कि आपसी रंजिश का मामला है ।प्रथम दृष्टया यह मामला पूरी तरह से निराधार है जिसकी जांच की जा रही है। जांच के उपरांत आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

You may have missed