Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

आजमगढ़ मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का स्वास्थ्य केंद्र सेनपुर में हुआ शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 10 January 2021
आजमगढ़ मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का स्वास्थ्य केंद्र सेनपुर में हुआ शुभारंभ
Share News
       

संवाददाता रवीन्द्र नाथ गुप्ता अतरौलिया।मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुवा शुभारंभ। बता दें कि स्वास्थ्य सुविधाओं को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का शुभारंभ आज रविवार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेनपुर में किया गया । मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता रमाकांत मिश्रा ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया।

आजमगढ़ मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का स्वास्थ्य केंद्र सेनपुर में हुआ शुभारंभ

नए साल में नई उड़ान, स्वास्थ्य सुरक्षा और सम्मान ।कोविड़ काल मे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई थी जिसे देखते हुए पुनः स्वास्थ्य मेले का आयोजन शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में समस्त स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रत्येक रविवार को किया जाएगा। जिसमें बच्चों में निमोनिया डायरिया का उपचार तथा सुझाव वहीं स्वास्थ्य मेले में प्रदान की जाने वाली प्रमुख सुविधाएं, ओपीडी, टीबी ,मलेरिया, दिमागी बुखार, कालाजार ,फाइलेरिया एवं कुष्ठ रोगियों का इलाज एवं परामर्श दिया जाएगा ।वही पात्र लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड भी वितरित किया जाएगा ।

आजमगढ़ मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का स्वास्थ्य केंद्र सेनपुर में हुआ शुभारंभ

गर्भावस्था तथा प्रशव कालीन उपचार हेतु परामर्श दिया जाएगा। मेले में 74 लोगों का ओपीडी रजिस्ट्रेशन एवं 8 गर्भवती महिलाओं, किशोरी टीका 5, आयुष्मान कार्ड 5, कोविड-19 टेस्ट rt-pcr 27,एंटीजन 37 टेस्ट किया गया। संबोधित करते हुए रमाकांत मिश्रा ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी में डॉक्टरों की अहम भूमिका है, सर्वप्रथम उनका हमें सम्मान करना चाहिए कोरोना जैसी महामारी में डटे रहना और भारत में कोरोना की मात्रा को अधिक बढ़ने से रोकने में सहायक राहे।

आजमगढ़ मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का स्वास्थ्य केंद्र सेनपुर में हुआ शुभारंभ

इस मौके पर स्वास्थ्य अधीक्षक डॉक्टर शिवा सिंह ने बताया कि आज रविवार से मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन प्रत्येक रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शेरपुर में लगाया जाएगा जिसमें डॉक्टरों की टीम द्वारा जनरल ओपीडी ,मधुमेह ,लीवर के रोगी का इलाज तथा जांच के साथ-साथ आयुष्मान गोल्डन कार्ड एवं टीकाकरण भी किया जाएगा ,वही कोविड-19 में यह सेवाएं प्रभावित हुई थी जिसे पुनः आज रविवार से सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर इस तरह के मेले का आयोजन किया जाएगा जिससे अधिक से अधिक लोगों का लाभ मिल सके सके।

इस मौके पर चन्द्रजीत तिवारी, सुनील पांडे, सुभाष निषाद, संतराम निषाद, डॉक्टर शिवाजी सिंह, डॉ अवधेश कुमार वर्मा, डॉक्टर जितेंद्र कुमार, बीपीएम शिव कुमार यादव, चंद्रगुप्त मौर्य, सत्तराम, एलटी हरेंद्र भारती, आशीष, स्टाफ नर्स कलावती, महेंद्र यादव, रुदल गुप्ता, दिनेश, श्यामसुंदर, सुभाष मौर्या, रविंद्र आदि लोग उपस्थित थे

Post navigation

Previous: बुरा जो देखन मैं चला, बुरा न मिलिया कोय। जो दिल खोजा आपना, मुझसे बुरा न कोय।। : डा. धर्मेंद्र कुमार
Next: आजमगढ़ अतरौलिया नाबालिग से बलात्कार के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260628-WA0023
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर की पंचायतों में पंचायत विकास दिवस पर नशामुक्ति और महिला सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता अभियान

जनवाद टाइम्स 28 June 2026
IMG-20260628-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर की विभिन्न पंचायतों में ग्राम सभा आयोजित, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

जनवाद टाइम्स 28 June 2026
IMG-20260628-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: पश्चिम चंपारण में 30 हजार सीड बॉल से हरित क्रांति की पहल, जल-जीवन हरियाली अभियान को मिलेगी नई गति

जनवाद टाइम्स 28 June 2026
IMG-20260628-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : पंचायत विकास दिवस को जनआंदोलन बना रहीं जीविका दीदियाँ, नशामुक्त समाज के लिए चलाया जागरूकता अभियान

जनवाद टाइम्स 28 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर की पंचायतों में पंचायत विकास दिवस पर नशामुक्ति और महिला सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता अभियान
  • Bihar News: राजापाकर की विभिन्न पंचायतों में ग्राम सभा आयोजित, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में 30 हजार सीड बॉल से हरित क्रांति की पहल, जल-जीवन हरियाली अभियान को मिलेगी नई गति
  • Bihar News : पंचायत विकास दिवस को जनआंदोलन बना रहीं जीविका दीदियाँ, नशामुक्त समाज के लिए चलाया जागरूकता अभियान
  • Bihar News: संकल्प 95 द्वारा सेंट जेवियर बालिका शिक्षण संस्थान का उद्घाटन, बालिका शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.