Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

आजमगढ़ अतरौलिया महानायक पूर्व ब्लाक प्रमुख स्वर्गीय माया प्रसाद यादव की 17 वीं पूर्ण तिथि समाजवादी कार्यालय पर मनाई

जनवाद टाइम्स 25 January 2021
आजमगढ़ अतरौलिया महानायक पूर्व ब्लाक प्रमुख स्वर्गीय माया प्रसाद यादव की 17 वीं पूर्ण तिथि समाजवादी कार्यालय पर मनाई
Share News
       

संवाददाता रवीन्द्र नाथ गुप्ता आजमगढ़ । अतरौलिया ब्लॉक के कई बार ब्लॉक प्रमुख रहे, इतिहास पुरुष स्वर्गीय माया प्रसाद यादव की 17 वीं पुण्यतिथि समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सोमवार को स्मृति दिवस के रूप में मनाई गई, सबसे पहले विकास खंड कार्यालय स्थित स्वर्गीय माया प्रसाद यादव की आदमकद प्रतिमा पर क्षेत्रीय विधायक डॉ संग्राम यादव, व स्वर्गीय माया प्रसाद यादव के पुत्र पूर्व ब्लाक प्रमुख चंद्रशेखर यादव द्वारा पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया गया।

आजमगढ़ अतरौलिया महानायक पूर्व ब्लाक प्रमुख स्वर्गीय माया प्रसाद यादव की 17 वीं पूर्ण तिथि समाजवादी कार्यालय पर मनाई

इसके बाद सपा कार्यालय पर स्मृति दिवस में लोगों को संबोधित करते हुए विधायक डॉक्टर संग्राम यादव ने कहा कि स्वर्गीय माया प्रसाद यादव जी का पूरा जीवन समाज सेवा में ही व्यतीत हुआ, वह समाज को अपना परिवार मानते थे, आजीवन लोगों के हक की लड़ाई लड़ते रहे, विषम परिस्थितियों में भी वह कभी डिगे नहीं, उनके जैसा महान व्यक्तित्व का मिलना बहुत ही मुश्किल है, गांव देहात मेंं सबके यहां दुख दर्द में हमेशा पहुंचते रहते थे, गरीब मजलूमो की लड़ाई में सबसे आगे रहते थे, आज भी उनकी कृतियों को भुलाया नहीं जा सकता।

Azamgarh Atraulia Mahanayak celebrated the 17th full date of former block chief late Maya Prasad Yadav at the Samajwadi Office

पूर्व प्रमुख चंद्रशेखर यादव ने कहा कि हम अपने पिता के पैरों की धूल के बराबर भी नहीं है, फिर भी कोशिश करते हैं कि उनके बताए हुए पदचिन्हों पर चलते हुए समाज सेवा का कार्य करते रहें, यही उनके प्रति हमारी तथा हमारे परिवार की सच्ची श्रद्धांजलि होगी, आप लोगों के बीच जो स्नेह और व्यवहार पिताजी द्वारा बनाए हुए हैं  उसका मैं हमेशा निर्वहन करता रहूंगा, इस मौके पर उन्होंने आए हुए सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन सुभाष चन्द्र जायसवाल तथा संचालन जयप्रकाश यादव ने किया। इस मौके पर मुख्य रूप से त्रिभुवन दत्त, जगदीश पांडेय, प्रेमा यादव, हरिराम बागी, महेंद्र यादव, रामसकल यादव, चंद्रजीत यादव, शीतला निषाद, इंद्रभान सिंह, संजय मिश्रा,, बृजेश यादव, धीरेंद्र श्रीवास्तव, घनानंद गिरी, राधेश्याम लीडर, कमला यादव, प्रदीप यादव, जगन्नाथ यादव, राजू पांडे, रामहित यादव, कन्हैया गौड, सहित आदि लोग उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: आजमगढ़ अतरौलिया विधानसभा कार्यकर्ताओं संग मंडल अध्यक्ष की बैठक त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर हुई चर्चा
Next: मेरठ न्यूज: मोटर साइकिल चोरी की घटना का अनावरण

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.