Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

अतरौलिया ।प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय के निर्देश पर बैंक समेत अन्य जगहों पर चला चेकिंग अभियान

जनवाद टाइम्स इटावा 28 June 2021
IMG-20210628-WA0023
Share News
       

संवाददाता नूर मोहम्मद

अतरौलिया ।प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय के निर्देश पर बैंक समेत अन्य जगहों पर चला चेकिंग अभियान ।बता दें कि लगातार बढ़ रही अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय के निर्देश पर सब इंस्पेक्टर सुल्तान सिंह व हम हमराहियों द्वारा क्षेत्र के सभी बैंकों में चेकिंग अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया गया। जिसके क्रम में सर्वप्रथम नगर पंचायत के यूनियन बैंक अतरौलिया, स्टेट बैंक ,पंजाब नेशनल बैंक में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।इस दौरान किसी को भी बिना मास्क के बैंक के अंदर प्रवेश ना करने की हिदायत देते हुए बैंक रजिस्टर, सीसीटीवी कैमरे, बैंक ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों की कार्यशैली तथा बैंक के बाहर खड़ी बिना नंबर प्लेट की गाड़ियों को पूरी तन्मयता से चेक किया गया ।इसी क्रम में क्षेत्र के सभी चौराहों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें हेलमेट ,मास्क तथा संदिग्ध दोपहिया वाहनों की तलाशी ली गई। इस चेकिंग के दौरान 5 दोपहिया वाहनों का चालान ई चालान भी काटा गया। सुल्तान सिंह ने बताया कि खतरा अभी टला नहीं है। मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकले,सभी शारीरिक दूरी का पालन करें तथा अपने हाथों को बार बार साबुन या सेनेटाइजर से धोते रहें। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देश के क्रम में लगातार थाना क्षेत्र के सभी धार्मिक ,सामाजिक व मुख्य चौराहों पर पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाकर अपराध पर नियंत्रण रखा जा रहा है ।इस मौके पर सब इंस्पेक्टर सुल्तान सिंह, कांस्टेबल राजन, मुंडन, सुमन, प्रभात सहित लोग उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: अतरौलिया ।एंटी रोमियो टीम द्वारा क्षेत्र के सभी धार्मिक स्थानों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अभियान चला कर किया गया जागरूक।
Next: मेरठ न्यूज: सड़क पर लगा भीषण जाम।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :शिक्षा का बदलता परिदृश्य: ज्ञान से कौशल की ओर बढ़ते कदम और सामाजिक मूल्यों की चुनौती

जनवाद टाइम्स 28 April 2026
IMG-20260427-WA0081
  • Etawah

Etawah News : IMA अध्यक्ष ने कि पूरी घटना की निष्पक्षता से जांच की मांग, दोषी पक्ष को दी जाय सजा

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
IMG-20260427-WA0006
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

जनवाद टाइम्स 27 April 2026
IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :शिक्षा का बदलता परिदृश्य: ज्ञान से कौशल की ओर बढ़ते कदम और सामाजिक मूल्यों की चुनौती
  • Etawah News : IMA अध्यक्ष ने कि पूरी घटना की निष्पक्षता से जांच की मांग, दोषी पक्ष को दी जाय सजा
  • Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.