Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

अतरौलिया।ग्रामीणो की शिकायत पर नायब तहसीलदार के नेतृत्व में जांच करने पहुंची टीम

जनवाद टाइम्स इटावा 28 June 2021
IMG-20210628-WA0016
Share News
       

संवाददाता नूर मोहम्मद

अतरौलिया। बता दें अतरौलिया थानाक्षेत्र के भेदौरा गांव के ग्रामीणो की शिकायत पर दिनांक 27 जून को नायब तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक जांच टीम गांव में पहुंची। जांच टीम ने लोगो का राशन कार्ड नम्बर सहित बयान नोट किया। इस जांच में लोगो मे कोटेदार के प्रति भारी आक्रोश दिखा। लोगो ने गांव में ही ‘कोटेदार को सस्पेंड करो’ का नारा लगाकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बताते चलें कि दिनांक 7 जून को भेदौरा के ग्रामीणो ने मुख्यमंत्री कार्यालय को एक पत्र के माध्यम से राशन वितरण में हो रही घटतौली के मामले को अवगत कराया था। जिसपर मुख्यमंत्री कार्यालय से जिलाधिकारी आज़मगढ़ को जांच कराने का निर्देश दिया गया। जिसके क्रम में 27 जून को जांच टीम ने पहुंचकर जांच किया। मीडिया से बातचीत करते हुए गांव के ही हेमंत कुमार ने बताया कि कोटेदार राशन वितरण में घटतौली करते हैं और प्रति यूनिट 1 किलोग्राम राशन काटते हैं। वहीं राशन 3 से 4 रु. प्रति किलोग्राम देते हैं। गांव के विजय कुमार ने बताया कि उनके घर मे 6 यूनिट है और 24 किलोग्राम राशन मिलता है, जबकि मानक के अनुसार उन्हें 30 किलोग्राम राशन मिलना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि जो सरकार द्वारा फ्री में राशन वितरित किया जा रहा है उसमें उन्हें केवल 20 किलोग्राम राशन मिलता है, जबकि मानक के अनुसार 30 किलोग्राम राशन मिलना चाहिए। ऐसे ही तमाम लोग थे जिनकी कोटेदार से कुछ न कुछ शिकायत थी। कुछ लोगो की शिकायत राशन वितरण में हो रही घटतौली से थी तो कुछ लोग कोटेदार के व्यवहार से नाराज थे। उनमें बहुत कम लोग ऐसे भी थे जिनको पूरा राशन मिल रहा था। कोटेदार की जांच कर रहे नायब तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी आज़मगढ़ के निर्देश पर वह कोटा की जांच करने के लिए आये हैं। उन्होंने आगे कहा कि सबसे पहले भेदौरा गांव की हरिजन बस्ती में बयान नोट किया गया ततपश्चात मुस्लिम बस्ती का बयान नोट किया गया और आखिरी में राजभर बस्ती में बयान नोट किया गया। हम लोगो ने जांच पूरी कर ली है और लोगो का जो भी बयान है उसे सुरक्षित रख लिया गया है। जल्द ही हम इसे जिलाधिकारी महोदय को सौप देंगे। जांच टीम में नायब तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह, आर. ओ. देवेंद्र सिंह उपस्थित रहे। सुरक्षा के दृष्टिगत उपनिरीक्षक रविन्द्र प्रताप यादव और कॉन्स्टेबल विजय यादव मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Agra News: खेत की मेड के विवाद में हमला करने पर तीन के खिलाफ मामला दर्ज
Next: अतरौलिया ।एंटी रोमियो टीम द्वारा क्षेत्र के सभी धार्मिक स्थानों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अभियान चला कर किया गया जागरूक।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Bihar News: कृषि विज्ञान केंद्र हरिहरपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.