Bihar News: बगहा में अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत ‘अंतर पीढ़ी संवाद कार्यक्रम’ का आयोजन

IMG-20260918-WA0029
Share News

संवाददाता : मोहन सिंह

बगहा/पश्चिम चंपारण, बिहार।

बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग की ओर से बगहा स्थित बुनियादी केंद्र में अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत विशेष ‘अंतर पीढ़ी संवाद कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी और वरिष्ठ नागरिकों के बीच संवाद को बढ़ावा देना तथा युवाओं में बुजुर्गों के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं वक्ताओं ने वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं, उनकी आवश्यकताओं और कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। वक्ताओं ने समाज में बुजुर्गों के सम्मान और उनकी बेहतर देखभाल के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर ‘बुजुर्गों का साथ दें, उनका जीवन आसान करें’ संदेश के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में इस बात पर जोर दिया गया कि वरिष्ठ नागरिकों को परिवार और समाज में सुरक्षित, सम्मानजनक एवं सहयोगपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है।

कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों के साथ कई वरिष्ठ नागरिकों ने भी सहभागिता की। उपस्थित लोगों ने बुजुर्गों के प्रति संवेदनशीलता और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

Trending News