Bihar News : राजापाकर के अमितेश कुमार सिपाही भर्ती में चयनित, ग्रामीणों ने किया सम्मानित

IMG-20260704-WA0006
Share News

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार
राजापाकर, वैशाली।

प्रखंड क्षेत्र की जाफरपट्टी पंचायत निवासी एवं वार्ड सदस्य संजीत रजक के पुत्र अमितेश कुमार के सिपाही भर्ती में चयनित होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। प्रशिक्षण पूरा कर घर लौटने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने उन्हें फूल-माला पहनाकर, अंगवस्त्र, कलम और डायरी भेंट कर सम्मानित किया तथा मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।

IMG 20260704 WA0006

इस अवसर पर जाफरपट्टी पंचायत के मुखिया सत्येंद्र नारायण सिंह ने कहा कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। कड़ी मेहनत, संघर्ष, लगन और समर्पण से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने अमितेश की सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।

सम्मान समारोह में अमितेश कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों के आशीर्वाद और निरंतर परिश्रम को दिया। उन्होंने कहा कि सिपाही भर्ती में चयन उनकी अंतिम मंजिल नहीं है। उनका लक्ष्य पुलिस विभाग में उच्च पदाधिकारी बनकर समाज और देश की सेवा करना है, जिसके लिए वे आगे भी पूरी मेहनत और लगन से प्रयास करते रहेंगे।

इस अवसर पर दरोगा पासवान, अजय मालाकार, हरेंद्र ठाकुर, सुजीत कुशवाहा, चंदन कुमार, सुबोध कुमार, दीपक कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Trending News