Bihar News : छावनी आरओबी व एनएच पर सड़क सुरक्षा कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश

Share News

बेतिया में जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने छावनी रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) और राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क सुरक्षा कार्यों की समीक्षा की। बैठक में अतिक्रमण हटाने, व्हाइट लाइन मार्किंग, साइनेज, बैरियर, नियमित पेट्रोलिंग और दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुरक्षा उपायों को शीघ्र लागू करने के निर्देश दिए।

IMG-20260704-WA0016
Share News

संवाददाता : मोहन सिंह
बेतिया, पश्चिमी चंपारण।

जिले में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा छावनी रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) और राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) से जुड़े निर्माण एवं मरम्मत कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में सड़क सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और अतिक्रमण हटाने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

IMG 20260704 WA0016

जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, राष्ट्रीय उच्च पथ (एनएच) को सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को पहले नोटिस जारी किया जा चुका है और इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया है, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

डीएम ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर व्हाइट लाइन मार्किंग, यातायात संकेतक (साइनेज) लगाने तथा सड़क सुरक्षा के सभी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही छावनी आरओबी के नीचे पेवर ब्लॉक बिछाने, नियमित पेट्रोलिंग, ट्रॉली एवं बैरियर लगाने तथा दुर्घटना संभावित स्थलों पर आवश्यक सुरक्षा उपाय शीघ्र लागू करने पर भी जोर दिया।

उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी कार्य समयबद्ध ढंग से पूरे किए जाएं, ताकि आम लोगों को सुरक्षित और सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध हो सके।

बैठक में नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित, विशेष कार्य पदाधिकारी (जिला गोपनीय शाखा) सुजीत कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), जिला परिवहन पदाधिकारी रितु रानी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता उपस्थित रहे।

Trending News