Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : डॉ. एमपीएस ग्रुप में “Beyond Borders” ग्लोबल एजुकेशन कॉन्फ्लुएंस, फ्रांस संस्थान से MoU

जनवाद टाइम्स 4 July 2026
IMG-20260704-WA0018
Share News
       

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

आगरा 4 जुलाई,आगरा स्थित डॉ. एमपीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में शनिवार को स्वामी विवेकानंद ऑडिटोरियम में एक भव्य अंतरराष्ट्रीय शिक्षा समागम “Beyond Borders: The Global Education Confluence” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को वैश्विक शिक्षा, आधुनिक तकनीकों और विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में उभरते अवसरों से परिचित कराना रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के चेयरमैन स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में छात्रों को वैश्विक स्तर की शिक्षा और तकनीकी ज्ञान से लैस होना आवश्यक है। अंतरराष्ट्रीय सहयोग ही उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार कर सकता है।

IMG 20260704 WA0017

समागम में मुख्य अतिथि के रूप में पेरिस, फ्रांस से आए एप्लाइड इंस्टीट्यूट ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के निदेशक यासिन असलिमी ने भाग लिया। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भविष्य, उसके प्रभाव और शिक्षा के क्षेत्र में उसकी बढ़ती भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इस दौरान अंतरराष्ट्रीय विपणन एवं विकास प्रबंधक पवित्रा विश्वनाथ ने छात्रों को वैश्विक करियर अवसरों और विदेश में शिक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। वहीं, मेरिडियन ओवरसीज एजुकेशन कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड, जयपुर के चीफ कम्प्लायंस मैनेजर आदित्य कुमार ने विदेशी शिक्षा की प्रक्रिया, नियम और छात्रवृत्तियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

IMG 20260704 WA0018

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण संस्थान और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के बीच हुआ एक महत्वपूर्ण एमओयू (MoU) रहा। इस समझौते के माध्यम से आगरा के छात्रों को आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उच्च शिक्षा, रिसर्च और करियर के बेहतर अवसर मिल सकेंगे।

कार्यक्रम के अंत में संस्थान के अकादमिक निदेशक डॉ. विक्रांत शास्त्री ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल की प्रधानाचार्या राखी जैन, प्रशासनिक निदेशक डॉ. अनूप कुमार गोयल, विभिन्न विभागों के डीन, विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Agra News : आगरा में सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी ने पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन तक रचती रही लापता होने का नाटक

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260704-WA0018
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : डॉ. एमपीएस ग्रुप में “Beyond Borders” ग्लोबल एजुकेशन कॉन्फ्लुएंस, फ्रांस संस्थान से MoU

जनवाद टाइम्स 4 July 2026
IMG-20260703-WA0057-1
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी ने पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन तक रचती रही लापता होने का नाटक

जनवाद टाइम्स 4 July 2026
IMG-20260703-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: पश्चिम चंपारण जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 131 शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निपटारा

जनवाद टाइम्स 3 July 2026
IMG-20260703-WA0016
  • Bihar
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: फुलहारा बाजार में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर, 100 मरीजों की जांच, 20 मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

जनवाद टाइम्स 3 July 2026

Latest News

  • Agra News : डॉ. एमपीएस ग्रुप में “Beyond Borders” ग्लोबल एजुकेशन कॉन्फ्लुएंस, फ्रांस संस्थान से MoU
  • Agra News : आगरा में सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी ने पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन तक रचती रही लापता होने का नाटक
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 131 शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निपटारा
  • Bihar News: फुलहारा बाजार में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर, 100 मरीजों की जांच, 20 मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित
  • Bihar News: बेतिया–मझौलिया नई डबल रेल लाइन पर 120 किमी/घंटा की स्पीड ट्रायल सफल, रेल संरक्षा आयुक्त ने किया निरीक्षण
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.