Ambedkarnagar News: भाजपा किसान मोर्चा की किसान गोष्ठी 9 अप्रैल को होगी आयोजित

Ambedkarnagar News: Kisan Goshthi of BJP Kisan Morcha will be organized on 9th April

Ambedkarnagar News: Kisan Goshthi of BJP Kisan Morcha will be organized on 9th April

Share News

संवाददाता पंकज कुमार

अंबेडकर नगर जिले में लोकसभा 2024 को लेकर भाजपा द्वारा लगातार कमर कसे हुए है। आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्थापना दिवस 6 अप्रैल से लेकर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल तक सामाजिक न्याय सप्ताह तक विभिन्न कार्यक्रम कर रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी के निर्देशानुसार किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामकिशोर राजभर की अध्यक्षता में अटल भवन में बैठक का आयोजन किया गया। । बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला प्रवासी एवं किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री रामनिवास यादव ने कहा कि पदाधिकारियों को भाजपा और किसान मोर्चा को मजबूत करने के लिए डटकर कार्य करना होगा। ताकि 2024 लोकसभा चुनाव में किसान मोर्चा की अहम् भूमिका रहे।
कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम संयोजक रामकिशोर राजभर ने बताया कि 9 अप्रैल को सुबह 11:00 बजे अंबेडकर नगर के सभी ब्लाकों में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया है। उन्होंने किसान भाइयो से अधिक से अधिक संख्या में पहुचने की अपील किया|
जिला कार्यक्रम सहसंयोजक विकाश निषाद ने बताया कि कार्यक्रम संयोजको के संयोजन में मुख्य वक्ताओं के द्वारा मोटे अनाज एवं जैविक खेती, प्रकृतिक खेती के विषय पर किसान गोष्ठी को संबोधित किया जायेगा |
इस मौके पर पूर्व विधायक जयराम विमल, जिला महामंत्री किसान मोर्चा अमित गिरी, जिला महामंत्री किसान मोर्चा अमित पाण्डेय, जिला महामंत्री किसान मोर्चा नीरज विश्वकर्मा, जिला मंत्री किसान मोर्चा अमित सिंह भवारनाथ विश्वकर्मा मोहम्मद शाहिद अंसारी असलम अंसारी सहित पार्टी के लोग मौजूद रहे।

Trending News