Ambedkarnagar News:- नवसृजित नगर पंचायत जहाँगीरगंज को सजाने व जगमगाने की जुगत में अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार सिंह

IMG-20211123-WA0006
Share News

संवाददाता-लालचन्द

जनपद-अम्बेडकरनगर के तहसील-आलापुर अंतर्गत नवसृजित नगर पंचायत जहाँगीरगंज को केन्द्र व उत्तर प्रदेश सरकार की मंशानुसार श्रीमान जिलाधिकारी महोदय,अम्बेडकरनगर के दिशानिर्देश पर प्रधान लिपिक कलेक्ट्रेट अम्बेडकरनगर कृष्णमोहन जी व अधिषासी अधिकारी नगर पंचायत जहाँगीरगंज मनोज कुमार सिंह जी द्वारा नगर पंचायत जहाँगीरगंज क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति का सतत अवलोकन व निरीक्षण करते हुए नवसृजित नगर पंचायत जहाँगीरगंज की सम्मानित आम जनमानस की आवश्यकताओं व अपेक्षाओं को टटोलते हुए नवसृजित नगर पंचायत कार्यालय जहाँगीरगंज में अपरिहार्य कारणों से सीमित मैनपावर व अपर्याप्त संसाधनों के बावजूद भी नगर पंचायत जहाँगीरगंज के समस्त क्षेत्र व पुरवे तथा मोहल्लों में सफाई कर्मचारियों द्वारा साफ-सफाई,चूना,विलीचिंग पावडर का छिड़काव साथ ही साथ विभिन्न प्रकार के कीटनाशक दवाओं का स्प्रे आवश्यकतानुसार तीव्रगति से करवाया जा रहा है।

 

IMG 20211123 WA0009 IMG 20211123 WA0008 साफ-सफाई के दौरान अपशिष्ट पदार्थों का उचित एकत्रीकरण व निस्तारण हेतु आवश्यक संसाधनों की अनुउपलब्धता की दशा में व्यक्तिगत आर्थिक तंगी के बावजूद भी अपने-अपने कार्यों के प्रति सजग सफाई कर्मचारियों को गाइड करने वाले लोगों की उदाशीनता व क्षेत्रीय अदूरदर्शिता से कुछ शिकायतें प्राप्त हो रहीं है।जिसको संज्ञान में लिया जा रहा है।

 

IMG 20211123 WA0007उपरोक्त के ही क्रम में अविलम्ब जनअपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए ब्यापक ब्यवस्था सुनिश्चित करवाने का प्रयास जारी है।इसी ही क्रम में कार्यालय नगर पंचायत जहाँगीरगंज द्वारा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने,इंडिया मार्का 2 हैंडपम्पों के मरम्मत का कार्य सूचना के आधार पर जांचोपरांत आरम्भ करके प्रधानमंत्री आवास योजना(शहरी),ब्यक्तिगत शौचालय आदि अन्य आम जनकल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित सुविधाएं जनहित में अतिशीघ्र उपलब्ध हो जाने की पूरी सम्भावना है।

 

IMG 20211123 WA0006इसी ही अत्यन्त महत्वपूर्ण कड़ी में नवसृजित नगर पंचायत जहाँगीरगंज को अतिनिकट भविष्य में जनपद-अम्बेडकरनगर की सुपर व आदर्श नगर पंचायत का दर्जा दिलवाने का सपना सजोते हुए अधिषासी अधिकारी मनोज कुमार सिंह जी द्वारा नगर पंचायत क्षेत्र के ग्राम-जहाँगीरगंज,मामपुर,बावली चौक व नरियाव,फत्तेपुर,जगदीशपुर,विश्वनाथपुर,गोपालपुर,नेवारीदुराजपुर,चन्दनपुर,हेमराजपुर,गोल्हीपुर, चकमसेना,ककरापार,सिंहपुर आदि गावों के प्रमुख मार्गों व सार्वजनिक स्थलों को विभिन्न प्रकार की अत्याधुनिक लाइटों से जगमगाने व सजाने का कार्य भी करवाने हेतु सम्बन्धित कर्मचारियों को निर्देशित कर दिया गया है।जो अतिशीघ्र धरातल पर नजर आने लगेगीं।

 

Ambedkarnagar News:- नवसृजित नगर पंचायत जहाँगीरगंज को सजाने व जगमगाने की जुगत में अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार सिंहजनवाद टाइम्स न्यूज़ चैनल जनपद-अम्बेडकर नगर कार्यालय नवसृजित नगर पंचायत जहाँगीरगंज के सम्मानित अधिकारियों व कर्मचारियों से आशा करता है कि नवसृजित नगर पंचायत के सम्मानित निवासियों को ग्राम पंचायतों की सुख-सुविधाओं की अपेक्षा नगर पंचायत की मूल सुविधाओं की सुलभता का एहसास यथासम्भव अतिशीघ्र कराया जाएगा।

Trending News