Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Ambedkar Nagar : जहांगीरगंज में लाखों की चोरी का खाली बक्सा मिला खेत में, नहीं लगा अभी तक चोरों का कोई सुराग

जनवाद टाइम्स 28 April 2020
IMG_20200428_184220
Share News
       

 

संवाददाता लालचंद : जनपद अंबेडकर नगर जहांगीरगंज ग्राम सभा में राममूर्ति गौण रिटायर्ड डाक विभाग के बड़े बाबू के घर में विगत रात्रि में नकब लगाकर चोरी की गई।जिसकी सूचना परिजनों को सुबह मिली। सूचना मिलने पर परिजनों द्वारा 112 नंबर पर फोन किया गया जिसके बाद सम्बन्धित पुलिसकर्मी आए और आवश्यक छानबीन का आश्वासन देकर चले गए।इसके बाद स्थानीय थाने से कोई भी जिम्मेदार लोग पीड़ित परिवार के घर तक नहीं आए। पीड़ित परिवार व कुछ ग्रामीण सुबह से ही बगल में नहर आदि जहां पर तमाम झाड़ झंकार थे उसके आस-पास किसी स्थान पर कहीं कुछ मिल जाए की संभावना में लगभग 2 किलोमीटर के दायरे में चक्कर लगा रहे थे। लगभग दोपहर बाद सुरेश चंद्र पांडे पुत्र गंगा शरण पांडे निवासी जहांगीरगंज के सफेदा वाले खेत में खाली बक्सा व कुछ अनुपयोगी सामान ग्रामीणों को दिखाई पड़ा।

IMG 20200428 184220

पीड़ित के पुत्र विनय द्वारा किसी के माध्यम से थाने में सूचना दी गई किंतु काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी कोई भी जिम्मेदार लोग मौके पर नहीं आए सिर्फ कहा गया कि जो भी सामान मौके पर है उसको उठाकर अपने घर ले कर चले आइए।शेष कार्यवाही आगे थाने स्तर से हम लोगों के द्वारा की जा रही है।

IMG 20200428 184206

पीड़ित विनय व कुछ ग्रामीणों के सहयोग से खाली बक्सा उठाकर घर लाया गया।अब देखना है की इस वारदात को अंजाम देने वालों तक स्थानीय पुलिस कब तक पहुंच पाती है या इस चोरी का पर्दाफाश कब तक हो पाता है यह समय आने पर ही पता लगेगा।अन्यथा चोरों का मनोबल और मजबूत होगा।स्थानीय पुलिस प्रशासन से अनुरोध है कि उपरोक्त प्रकरण का पर्दाफाश अतिशीघ्र करें।यही लोगों को उम्मीद है।

Post navigation

Previous: Uttar Pradesh : लॉकडाउन में व्यापारियों को बड़ी राहत, अब 14 जुलाई तक रिटर्न दाखिल कर सकेंगे व्यापारी
Next: कोविड-19 महामारी में चिकित्सा सेवाएं दे रहे एमबीबीएस इंटर्न की मानदेय में बढ़ोतरी करें प्रदेश सरकार :सन्त बहादुर (RSP-IMO)

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.