अम्बेडकर नगर न्यूज : महंगाई, सड़क, सफाई, शिक्षा-चिकित्सा समेत 12 सूत्रीय मांगों को लेकर सपा का एक दिवसीय धरना
संवाददाता – मदन गोपाल
अम्बेडकर नगर। जिले के विधानसभा क्षेत्र आलापुर स्थित तहसील मुख्यालय पर सोमवार को समाजवादी पार्टी विधानसभा इकाई की ओर से विभिन्न जनसमस्याओं और 12 सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान महंगाई, महंगे तेल, चीनी और पानी के दाम, शिक्षा एवं चिकित्सा व्यवस्था, सड़क, सफाई और बिजली समेत कई मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।
धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, पूर्व सांसद एवं आलापुर विधायक त्रिभुवन दत्त ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। तहसील मुख्यालय के आसपास पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ दिखाई दी।
विधायक त्रिभुवन दत्त ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है। खाद्य पदार्थों सहित रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं के दाम बढ़ने से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से महंगाई पर नियंत्रण लगाने और जनसमस्याओं का तत्काल समाधान कराने की मांग की।
युवा नेता एवं अधिवक्ता राहुल दत्त यशवर्धन ने भी महंगाई के मुद्दे पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि चीनी के दाम करीब 70 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंचने से गरीब परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से आम जनता को राहत देने और विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की।
धरना-प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प भी व्यक्त किया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने तथा जनता से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र यादव ने किया। धरना-प्रदर्शन के बाद सपा नेताओं ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम आलापुर को ज्ञापन सौंपा।
कार्यक्रम में प्रदेश सचिव योगेन्द्र नाथ त्रिपाठी, शमशाद फारुकी, जिला उपाध्यक्ष रामप्यारे निषाद, जिला पंचायत सदस्य अजीत यादव, जिला अध्यक्ष महिला सभा सीमा यादव, विद्या सिंह भारती, रमा देवी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रमोद दत्त, युवा नेता अधिवक्ता राहुल दत्त यशवर्धन, जिला सचिव रामचन्द्र वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष राजबहादुर यादव, विनोद निषाद, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष नरेंद्र यादव सोनू, नायबे आलम, प्रेम सागर प्रजापति, कृष्ण कुमार पाण्डेय, संजय शर्मा, मनोज जायसवाल, गंगाशंकर साहू, योगेन्द्र यादव एडवोकेट, अजय पांडेय, हयात मोहम्मद भल्लू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रणजीत यादव, मोहम्मद मोइन एडवोकेट, आशाराम त्यागी, बच्चूलाल सोनकर, लालमणि गौड़, गंगा प्रसाद यादव, बांकेलाल गौतम, मायाराम, विंध्याचल प्रजापति, राजेन्द्र प्रसाद वर्मा, कल्लू वर्मा, अनिल कुमार, रामप्रवेश गौतम, रवि प्रसाद गौतम, राममिलन यादव, सुनील यादव, आशू सिंह, राम जियावन यादव, रोशनलाल गौतम, संजीव यादव, बृजेश यादव, विश्वनाथ यादव, राजकुमार यादव, रणविजय यादव, सुभाष यादव, राजकरन आजाद, अजीत यादव कैप्टन, दीपक यादव, उमाकांत यादव, घनश्याम यादव, मतराम यादव, रामसहाय गौड़, श्यामसुंदर यादव, दयाराम भास्कर, डॉ. दिलीप गौतम, दयाराम आजाद, सुरेन्द्र गौतम, गोविन्द, धर्मेंद्र कुमार, अंकुर गौतम, मुकेश चौधरी, पिन्टू यादव, जयप्रकाश यादव, अन्नू कन्नौजिया सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।