अम्बेडकर नगर न्यूजः जिलाधिकारी द्वारा चहोड़ा घाट व साफ सफाई का लिया जायजा लिया 

IMG-20211102-WA0057
Share News

संवाददाता अम्बेडकर नगर

अंबेडकर नगर जिले मे जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन द्वारा चहोडा घाट का निरीक्षण किया गया। खनन निरीक्षक द्वारा अवगत कराया गया कि चहोडा घाट पर आगंतुक व्यक्तियों की सुविधा के लिए टीन शेड का निर्माण किया जा रहा है। आगंतुक व्यक्तियों के लिए शौचालय (महिला/ पुरुष) एवं स्नानघर का भी निर्माण कराया जा रहा है। प्रकाश की व्यवस्था हेतु सोलर लाइट भी लगवाया जा रहा है।

 

IMG 20211102 WA0058 टिन सेड तक एप्रोच मार्ग बनवाए जाने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा चहोड़ा घाट पर साफ सफाई तथा शौचालय के बारे में जायजा लिया गया।

 

अम्बेडकर नगर न्यूजः जिलाधिकारी द्वारा चहोड़ा घाट व साफ सफाई का लिया जायजा लिया निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी रामनगर को दूरभाष पर निर्देश देते हुए कहा कि चहोड़ा घाट पर संत के मांग के अनुसार पांच लाइटें लगवाना सुनिश्चित करें तथा यह भी निर्देश दिया गया कि नदी से मंदिर तक आने-जाने के लिए रास्ते को ऊंचा करके बनवाया जाए। इस दौरान तहसीलदार को निर्देश दिया गया कि चहोड़ा घाट पर अच्छे से साफ सफाई तथा लाइटिंग की व्यवस्था करवाया जाए।

Trending News