अम्बेडकर नगर न्यूज: आगामी 4 जुलाई से शुरू हो रहा सावन का पावन महीना आचार्य राकेश पाण्डेय

अम्बेडकर नगर न्यूज: आगामी 4 जुलाई से शुरू हो रहा सावन का पावन महीना आचार्य राकेश पाण्डेय
Share News

संवाददाता पंकज कुमार

अम्बेडकर नगर जनपद के आचार्य राकेश पाण्डेय ने बताया कि इस वर्ष 4 जुलाई २०२३ से सावन का महीना शुरू होने जा रहा हैं।सावन का महीना भगवान भोलेनाथ का प्रिय महीना माना गया है।ऐसी मान्यता है कि सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक करने से सभी तरह की मनोकामनाएँ जरूर पूरी होती है।इस बार का सावन बहुत ही खास रहने वाला होगा।

IMG 20230702 WA0100

अधिकमास के कारण सावन का महीना एक महीने का ना होकर पूरे दो महीनों का होगा।इस बार भगवान भोलेनाथ के भक्त उन्हें पूरे ५९ दिन तक प्रसन्न कर पायेंगे।सावन के महीने का समापन ३१ अगस्त २०२३ को होगा। ऐसे में सावन के महीने में कुल ८ सोमवार व्रत आयेंगे और ९ मंगला गौरी व्रत रखे जायेंगे।१९ वर्षों के बाद इस तरह का संयोग देखने को मिल रहा हैं।अम्बेडकर नगर न्यूज: आगामी 4 जुलाई से शुरू हो रहा सावन का पावन महीना आचार्य राकेश पाण्डेय

You may have missed