Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News : ताज लिटरेचर क्लब ने किया वरिष्ठ साहित्यकार स्वर्गीय श्रीमती पम्मी सडाना जी के काव्य संग्रह ‘वीरा’ का विमोचन

जनवाद टाइम्स 3 July 2023
Agra News : ताज लिटरेचर क्लब ने किया वरिष्ठ साहित्यकार स्वर्गीय श्रीमती पम्मी सडाना जी के काव्य संग्रह 'वीरा' का विमोचन
Share News
       

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

पम्मी जी का भावपूर्ण स्मरण करते हुए सडाना परिवार सहित सभी गणमान्य जनों की नम हुईं आँखें

*पम्मी जी का साहित्य देता है सेवा की प्रेरणा: पूरन डाबर*

*’वीरा’ की कविताओं में ढले हैं नारी मन के मार्मिक एहसास: डॉ. अशोक विज*

*पम्मी जी एक नायाब हस्ती थीं, उनके अधरों पर सदा खेलती रही एक विजयिनी मुस्कान: डॉ. सुषमा सिंह*

*साहित्य जगत का एक दीप्तिमान सितारा थीं पम्मी सडाना: भावना वरदान शर्मा*

आगरा। ताज लिटरेचर क्लब और सडाना परिवार के संयुक्त तत्वावधान में रविवार शाम विजय नगर कॉलोनी स्थित आगरा पब्लिक स्कूल सभागार में आगरा की वरिष्ठ साहित्यकार, अनूठी रंगकर्मी और बेहतरीन मंच संचालक स्वर्गीय श्रीमती पम्मी सडाना के काव्य संग्रह ‘वीरा’ का विमोचन गणमान्य जनों द्वारा किया गया। समारोह में पम्मी जी का भावपूर्ण स्मरण करते हुए सडाना परिवार सहित सभी गणमान्य जनों की आँखें नम हो गईं।

IMG 20230702 WA0156
विशेषकर जब निहिता सडाना द्वारा अपनी माँ पम्मी सडाना के लिए लिखे गए मार्मिक पत्र को अंजू अरोड़ा ने पढ़कर सुनाया तो पूरा सभागार भावुक हो गया। पति अरविंद सडाना, पुत्र अंकित सडाना और पुत्रवधु जैस्मीन सडाना की आँखों में अश्रु धारा उमड़ पड़ी।
लोकार्पित पुस्तक की समीक्षा करते हुए डॉ. अशोक विज ने कहा कि वीरा की कविताओं में नारी मन के मार्मिक एहसासों को पम्मी जी ने बहुत ही खूबसूरती से ढाला है। यह एक उत्कृष्ट काव्य संग्रह है।
आरबीएस कॉलेज की पूर्व प्राचार्य और वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सुषमा सिंह ने रुंधे गले से कहा कि पम्मी जी एक नायाब हस्ती थीं जो अपना अलग सा ही असर छोड़ती थीं। अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर वह शारीरिक अशक्तता से लड़ती रहीं और उनके अधरों पर सदा एक विजयिनी मुस्कान खेलती रही।
समारोह के मुख्य अतिथि पूरन डाबर ने कहा कि पम्मी सडाना बहुमुखी प्रतिभा की धनी थीं। उनका साहित्य हमें सेवा को प्रेरित करता है और संवेदना जगाता है।
ताज लिटरेचर क्लब की संस्थापक भावना वरदान शर्मा ने अतिथियों का अभिवादन करते हुए कहा कि स्वर्गीय श्रीमती पम्मी सडाना आगरा ही नहीं, देश के साहित्य जगत का एक दीप्तिमान सितारा थीं, जिनके जाने के बाद हुई रिक्तता को भरना मुश्किल है।

Agra News : ताज लिटरेचर क्लब ने किया वरिष्ठ साहित्यकार स्वर्गीय श्रीमती पम्मी सडाना जी के काव्य संग्रह 'वीरा' का विमोचन
इससे पूर्व मुख्य अतिथि पूरन डाबर, समारोह-अध्यक्ष महेश चंद्र शर्मा, संस्थाध्यक्ष इं. राजकुमार शर्मा, रश्मि मगन, विशिष्ट अतिथि मुकेश जैन और अरविंद सडाना ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया।
निखिल प्रकाशन समूह की एमडी श्रीमती नीरज शर्मा और ताज लिटरेचर क्लब की ओर से महेश चंद शर्मा एवं इंजी. राजकुमार शर्मा ने साहित्य-क्षेत्र में पम्मी सडाना जी के उल्लेखनीय योगदान के लिए उनके परिवारीजनों को सम्मानित किया।
रंगकर्मी श्रीमती मीनू ढींगरा ने पम्मी सडाना की जीवन यात्रा और रंगकर्मी विजय शर्मा ने रंगमंच यात्रा पर प्रकाश डाला।

Agra News : ताज लिटरेचर क्लब ने किया वरिष्ठ साहित्यकार स्वर्गीय श्रीमती पम्मी सडाना जी के काव्य संग्रह 'वीरा' का विमोचन
डॉ. राजेंद्र मिलन, नम्रता पानेकर, डॉली मदान, राजश्री मिश्रा, अनिल शर्मा, दीपा बवेजा, डॉ. राम प्रकाश चतुर्वेदी, डॉ. राज किशोर शर्मा राजे, अंजू दयालानी, अलका अग्रवाल, पूजा कालरा, रेखा गौतम ने पम्मी सडाना जी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
उनके परिवार के सदस्य अशोक सडाना, नरेंद्र सडाना , निम्मी सडाना और कमल धींगरा भी उपस्थित रहे। ताज लिटरेचर क्लब के सदस्य बृजेश अग्रवाल, गौरव शर्मा, राकेश लवानिया, राहुल उपाध्याय और सुरेश शर्मा ने व्यवस्थाएँ संभालीं।
अरविंद सडाना ने सब का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन भावना वरदान शर्मा ने किया।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज: आगामी 4 जुलाई से शुरू हो रहा सावन का पावन महीना आचार्य राकेश पाण्डेय
Next: Bihar News ईंख उत्पादक संघ के पश्चिम चम्पारण के जिला अध्यक्ष और महासचिव निर्वाचित

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 6.37.15 PM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
WhatsApp Image 2026-06-09 at 7.30.08 PM (1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260609-WA0057
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0061
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

जनवाद टाइम्स 9 June 2026

Latest News

  • Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस
  • Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान
  • Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय
  • Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
  • Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.