अम्बेडकर नगर न्यूज सब्जी लेने सरयू नगर बाजार गया युवक सड़क के किनारे मिला शव परिजनों में पसरा मातम

अम्बेडकर नगर न्यूज सब्जी लेने सरयू नगर बाजार गया युवक सड़क के किनारे मिला शव परिजनों में पसरा मातम
Share News

संवाददाता पंकज कुमार

अम्बेडकर नगर जनपद के थाना राजेसुल्तानपुर अंतर्गत सरयू नगर बाजार सड़क के किनारे 32 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई ।

IMG 20230702 WA0097

आपको बता दें कि बीती शाम मृतक घर से सब्जी लेने सरयू नगर बाजार गया हुआ था जो लौटकर घर नही आया परिजन को लगा वह कहीं रिश्तेदारी में चले गए होंगे शव को देखकर लोग दुर्घटना की शंका कर रहे हैं स्थानीय पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुटी हुई है। मृतक की पहचान बगल के ग्राम मोलनापुर निवासी बृजराज पुत्र दरशू उम्र लगभग 32 वर्ष के रूप में हुई । मृतक कल शाम लगभग 8:00 बजे सब्जी लेने के लिए सरजू नगर चौराहे पर आया था लेकिन घर वापस नहीं लौटा तो घर वालों ने खोजबीन किया न मिलने पर लोगों ने समझा बिना बताए कही चले गए होंगे।

अम्बेडकर नगर न्यूज सब्जी लेने सरयू नगर बाजार गया युवक सड़क के किनारे मिला शव परिजनों में पसरा मातमआज सुबह हड़कंप उस समय मचा जब सरयूनगर बाजार के मेन रोड के किनारे बृजराज पुत्र दरशू का शव सड़क के किनारे मिला ।शव को देखकर पहचान कर मृतक के घर वालों को बाजार वालों ने सूचित किया । सूचना पर थानाध्यक्ष राजेसुल्तानपुर बेचूसिंह यादव मय फोर्स घटना स्थल पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में लेकर अन्यत्र परीक्षण ( पोस्टमार्टम) के लिए जिला अस्पताल भेज कर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।

Trending News