Ambedkar Nagar News: समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता ओ ने फूलन देवी की मनाई गई जयंती

IMG-20210810-WA0069
Share News

संवाददाता पंकज कुमार

अंबेडकरनगर जिले के तहसील आलापुर क्षेत्र मे समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ एवं सयुस के बैनर तले फूलन देवी की जयंती समाजवादी पार्टी कार्यालय रामनगर में मनाई गई। आपको बता दे कि आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में स्वर्गीया फूलन देवी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दिया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र निषाद ने कहा कि निम्न वर्ग से ताल्लुक रखने वाली फूलन देवी ने संघर्ष के बलबूते संसद तक का सफर तय किया शोषित एवं कमजोर व्यक्ति को लड़ने की प्रेरणा देने वाली फूलन देवी का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज है।

IMG 20210810 WA0068

हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।वहीं सयुस जिलाध्यक्ष प्रदुम्न यादव बबलू ने फूलन देवी के जीवन संघर्षों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व ब्लाक प्रमुख हीरालाल यादव तथा संचालन सपा नेता भीमलाल कनौजिया ने किया।

IMG 20210810 WA0069

इस मौके पर सपा नेत्री विद्या सिंह भारती ब्लॉक अध्यक्ष विनोद निषाद सपा नेता रामाज्ञा यादव विनीत श्रीवास्तव राजेश यादव रामचरन पाल अभिमन्यु निषाद नरसिंह यादव प्रभाकर यादव संजय यादव अभिषेक कनौजिया मटरू यादव शिवशंकर यादव हरिनाथ यादव रामप्रसाद यादव कैलाश मांझी शिवनाथ सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

Trending News