अम्बेडकरनगर न्यूजः कथा वाचिका राधिका किशोरी ने राम वन गमन को लेकर सीता विदाई प्रसंग को श्रद्धालुओं को सुनाया

अम्बेडकरनगर न्यूजः कथा वाचिका राधिका किशोरी ने राम वन गमन को लेकर सीता विदाई प्रसंग को श्रद्धालुओं को सुनाया
Share News

संवाददाता पंंकज कुमार

अम्बेडकर नगर जिले तहसील आलापुर अंतर्गत लालमनपुर ऊंचेडीह स्थित श्री आदिशक्ति मां परमेश्वरी धाम पर चल रहे नौ दिवसीय संगीतमय रामकथा के छठवें दिन कथा वाचिका राधिका किशोरी ने राम वन गमन के प्रसंग को श्रद्धालुओं के समक्ष रखते हुए कहा कि माता पिता और गुरु के आदेश को बिना विचारे करना चाहिए प्रभु राम ने सारे राजपाट को पल भर में त्याग कर अपने आदर्श और धर्म को प्रस्तुत किया जो संसार के समक्ष आदर्श और प्रेरणा देने वाला बना ।

 

IMG 20211106 WA0127 किशोरी ने कहा कि जब सुमंत प्रभु राम को वनगमन के लिए तमसा तट तक पहुंचाने आए तो पूरे अयोध्यावासी उनके साथ हो लिए लोगों ने कहा कि प्रभु राम जहां है वहीं अयोध्या भी हैं राम के बिना अब कहां अयोध्या ।अयोध्या वासी राम से बिछड़ने की पीड़ा और व्यथा को सहन नहीं कर पा रहे थे प्रभु राम ने उन्हें समझा कर वापस भेजा ।

 

अम्बेडकरनगर न्यूजः कथा वाचिका राधिका किशोरी ने राम वन गमन को लेकर सीता विदाई प्रसंग को श्रद्धालुओं को सुनायाप्रसिद्ध कथावाचिका ने सीता विदाई के प्रसंग से भक्तों को भावविभोर कर दिया ।सत्संग की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि बिन सत्संग विवेक न होई , राम कृपा बिनु सुलभ न सोई । वहीं दूसरी ओर नौ दिवसीय चल रहे महायज्ञ में वैदिक ब्राह्मणों ने मंत्रों का उच्चारण कर वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। वही उपस्थित श्रद्धालुओं और कथा पान करने वालों की बडी संख्या लोग रहे ।इस मौके पर सूर्य प्रकाश दुबे ,हनुमान दुबे ,रमाकांत दुबे ,बृजेश मिश्रा ,बद्रीनाथ मिश्रा ,सुरेश सिंह ,रामकेश सिंह ,गोपाल विश्वकर्मा ,हरिराम वर्मा ,राम प्रताप सिंह, भानु तिवारी, विजय नारायण मौर्य ,दुर्गेश वर्मा ,कोदई सिंह, बलराम दुबे सहित ग्रामीण व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Trending News