अम्बेडकर नगर न्यूजः आसुरी शक्तियों के विनाश के लिए प्रभु श्री राम का अवतार कथा वाचिका राधिका किशोरी 

अम्बेडकर नगर न्यूजः आसुरी शक्तियों के विनाश के लिए प्रभु श्री राम का अवतार कथा वाचिका राधिका किशोरी 
Share News

संवाददाता पंकज कुमार

अम्बेडकर नगर जिले के तहसील आलापुर क्षेत्र मे जीवों के उद्धार और आसुरी शक्तियों के विनाश के लिए प्रभु श्री राम का अवतार हुआ था पावन अयोध्या से विश्व को मानवता के लिए उच्च आदर्श का संदेश गया उनके कर्म और आदर्श मानव मात्र ही नहीं अपितु संसार के समस्त जीवो के कल्याण और उद्धार का मार्ग प्रशस्त कर रहा है इसीलिए उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम राम कहा जाता है ।

 

अम्बेडकर नगर न्यूजः आसुरी शक्तियों के विनाश के लिए प्रभु श्री राम का अवतार कथा वाचिका राधिका किशोरी उक्त विचार प्रसिद्ध कथा वाचिका राधिका किशोरी ने संगीतमय रामकथा के तीसरे दिन लालमनपुर ऊंचेडीह स्थित श्री आदिशक्ति मां परमेश्वरी धाम पर चल रहे कथा कार्यक्रम में कही ।

 

अम्बेडकर नगर न्यूजः आसुरी शक्तियों के विनाश के लिए प्रभु श्री राम का अवतार कथा वाचिका राधिका किशोरी नौ दिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा के तीसरे दिन कथा वाचिका राधिका किशोरी ने कहा , जब जब होई धरम की हानि , के मर्म को समझाते हुए श्रद्धालुओं को भावमय किया और कहा की ,रामराज सुख विनय बड़ाई ,विसद सुखद सोई सरद सुहाई ,दिवाली से रामकथा का गहरा संबंध है और राम कथा का शीर्ष बिंदु राम राज्य की स्थापना है।दूसरी ओर यज्ञ मंडप में वैदिक मंत्रों की गूंज वैदिक ब्राह्मणों ने पूजन अर्चन करके कराया ।इस मौके पर सूर्यप्रकाश दुबे,हनुमान दुबे, रवींद्र मिश्रा, अभिषेक मिश्रा अहमदाबाद, लल्लन तिवारी, प्रमोद दुबे व सैकड़ों अन्य लोग मौजूद रहे।

Trending News