Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Ambedkar Nagar News : समाजवादी युवजन सभा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ0 सन्दीप सिंह “सनी” को किया मनोनीत

जनवाद टाइम्स 11 August 2021
Share News
       

प्रदेश उपाध्यक्ष
जनपद में होने वाले प्रथम आगमन को लेकर सपा कार्यकर्ता जगह-जगह स्वागत के तैयारियों में लगे।

संवाददाता पंकज कुमार

अम्बेडकरनगर जिले मे समाजवादी युवजन सभा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष तहसील आलापुर क्षेत्र के जहाँगीरगंज बाजार निवासी डॉ0 सन्दीप सिंह “सनी” को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत होने के उपरांत गुरुवार को गृह जनपद में होने वाले प्रथम आगमन को लेकर सपा कार्यकर्ता गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं।

 

Ambedkar Nagar News : समाजवादी युवजन सभा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ0 सन्दीप सिंह "सनी" को किया मनोनीत आपको बता दे कि बीते दिनों समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति प्रदान किए जाने के उपरांत समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गिरी ने डॉ0 सन्दीप सिंह ‘सनी’ को समाजवादी युवजन सभा का प्रदेश उपाध्यक्ष जैसी बड़ी जिम्मेदारी सौंपा है। लखनऊ में असिस्टैंट प्रोफ़ेसर के पद पर कार्यरत डॉ0 सन्दीप सिंह ‘सनी’ को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का बेहद करीबी माना जाता है इससे पहले भी उन्हें युवजन सभा में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसका उन्होंने बखूबी निर्वहन किया, और फल स्वरूप पुनः बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई। डॉ0 सन्दीप सिंह “सनी” अपने गृह जनपद अम्बेडकरनगर के प्रथम आगमन परसपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी जहांँ सयुस प्रदेश उपाध्यक्ष का जगह-जगह स्वागत करेंगे वही समाजवादी युवजन सभा ने भव्य ऐतिहासिक स्वागत करने की योजना बनाई है। समाजवादी युवजनसभा जिला अध्यक्ष प्रद्युम्न यादव उर्फ़ बबलू की अध्यक्षता में युवजन सभा पदाधिकारियों की बैठक की गई जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष के आगमन के मद्देनजर भव्य स्वागत करने की योजना बनाई गई।समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता जिले की सीमा में प्रवेश करते ही यादव नगर चौराहे तथा धार्मिक स्थान शिव बाबा से लेकर अंतिम छोर राजेसुलतानपुर बाजार स्थित बाबू वसुधा सिंह स्मारक स्थल तक जगह-जगह गर्मजोशी से स्वागत करेंगे। उधर समाजवादी युवजन सभा लोहिया वाहिनी, यूथ ब्रिगेड एवं छात्र सभा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी जगह-जगह स्वागत के तैयारियों में लगे हैं।

Post navigation

Previous: Ambedkar Nagar News : घर में बने शौचालय का उपयोग न करके खेत चकरोड और रोड पर फैला रहे गंदगी
Next: संपादकीय

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260429-WA0013(1)
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
IMG-20260426-WA0108
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 7.59.22 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी
  • Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत
  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.