अम्बेडकर नगर न्यूज : बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जशनेमिलादुन्नबी, निकाला गया जुलूस

Ambedkar Nagar News: Miladunnabi celebrated with great enthusiasm, procession taken out
Share News

संवाददाता पंकज कुमार 

अंबेडकर नगर जिले के तहसील आलापुर क्षेत्र निकट में नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर क्षेत्र में पैग़म्बरे इस्लाम हज़रत मोहम्मद साहब के यौमे विलादत पर बारह रवी उल अव्वल को पूरे शानों शौकत व अकीदत के साथ राजेसुल्तानपुर नगर क्षेत्र एवं जहांगीरगंज में जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया।

Ambedkar Nagar News: Miladunnabi celebrated with great enthusiasm, procession taken outआपको बता दें कि नगर क्षेत्र के मुस्लिम बहुल वार्डो व गांव में लोग भक्ति भाव तरीके से सजावट कर रखी है कई अंजुमनों की तरफ से ईद मिलादुन्नबी का देर शाम कार्यक्रम संपन्न हुआ। जुलूस के नगर क्षेत्र में पहुंचने पर नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद प्रजापति ने स्वागत कर सर्व धर्म सद्भाव की मिसाल पेश की।

इस दौरान थाना अध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी अपने हमराही सिपाहियो के साथ मुस्तैद रहे जुलूस में सैकड़ो लोग शामिल रहे जिनमें सपा, भाजपा और बसपा के नेता भी शामिल हुए।

Trending News