Prayagraj News :जिलाधिकारी ने छोटा एवं बड़ा बघाड़ा सहित अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का लिया जायजा

Prayagraj News :जिलाधिकारी ने छोटा एवं बड़ा बघाड़ा सहित अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का लिया जायजा
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणशील रहकर स्थिति का जायजा लेते रहने एवं सभी आवश्यक व्यवस्थायें निरंतर सुनिश्चित बनाये रखने के दिए निर्देश ।बाढ़ से सम्बंधित कोई सूचना देने के लिए बाढ़ आपदा कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका नम्बरः- 0532-2641577 एवं 0532-2641578 है ।Prayagraj News :जिलाधिकारी ने छोटा एवं बड़ा बघाड़ा सहित अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का लिया जायजा

जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ ने सोमवार को बक्शी बांध पहुंचकर वहां से नाव के द्वारा छोटा एवं बड़ा बघाड़ा सहित अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में रह रहे लोगो से बातचीत की तथा उन लोगो को प्रशासन के द्वारा बनाये गये बाढ़ राहत शिविर में जाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि बाढ़ राहत शिविर में सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित की गयी है। जिलाधिकारी ने कहा कि जो लोग अभी भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में रह रहे है, उनके लिए खाने का पैकेट सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थायें तत्काल सुनिश्चित करा ली जाये। उन्होंनेे कहा कि 7 बाढ़ राहत शिविर बनाये गये है, जहां पर बाढ़ से प्रभावित लोगो के लिए खाना, नाश्ता, पानी, प्रकाश, दवाएं सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित की गयी है। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन के अधिकारी एवं एनडीआरफ की टीम निरंतर बाढ़ क्षेत्रों का भ्रमण कर बाढ़ से प्रभावित लोगो की मदद कर रहे है। उन्होंने कहा कि जल पुलिस तथा सामान्य पुलिस भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणशील रहकर निगरानी रख रही है। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणशील रहकर स्थिति का जायजा लेते रहने के निर्देश दिए है साथ ही साथ उन्होंने नाव, दवाईयां, राशन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थायें निरंतर सुनिश्चित बनाये रखने के निर्देश दिए है। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं के लिए भी चारा इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित बनाये रखने के निर्देश दिए है। बाढ़ से सम्बंधित कोई सूचना देने के लिए बाढ़ आपदा कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका नम्बरः- 0532-2641577 एवं 0532-2641578 है।Prayagraj News :जिलाधिकारी ने छोटा एवं बड़ा बघाड़ा सहित अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का लिया जायजा

इस अवसर पर नगर आयुक्त श्री चन्द्र मोहन गर्ग, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री विनय कुमार सिंह, एसडीएम सदर श्री अभिषेक सिंह, एनडीआरएफ के अधिकारीगण सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Trending News