Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

अम्बेडकर नगर न्यूज पुलिस और गोतस्कर के बीच मुठभेड़, दो गोतस्कर घायल

जनवाद टाइम्स 17 September 2024
Bihar news the dream of building a house came true
Share News
       

संवाददाता पंकज कुमार  

पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में राजेसुल्तानपुर पुलिस टीम ने एक बड़ी कामयाबी हासिल किया और बीती रात्रि को एक मुठभेड़ में तीन अंतर्जनपदीय गौ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया जिसमे दो अभियुक्त पुलिस की गोली से घायल हो गए।

Ambedkar Nagar News Encounter between police and cow smugglers, two cow smugglers injured

आपको बता दें कि थानाध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी वांछित अभियुक्त, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति व वाहन पदुमपुर बाजार मे मौजूद थे मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि गौ तस्करी आवारा पशुओ गाय/साड़ को काटने के लिए लादने वाले पिकप सवार अभियुक्तगण मखनहा बार्डर से पदुमपुर की तरफ आ रहे है । इस सूचना पर उ0नि0 द्वारा पदुमपुर बाजार में बैरियर लगाकर रोड को ब्लाक किया गया और पिकप का इन्तजार किया तो मखनहा बार्डर आजमगढ़ से एक पिकप आती हुई दिखाई दी। नजदीक पहुंचने पर थानाध्यक्ष द्वारा पिकप को रूकने का इशारा किया गया तो पिकप सवार व्यक्तियों द्वारा पिकप से पुलिस कर्मियों पर पथराव किया जाना लगा और बैरियर तोड़ कर पदुमपुर से कम्हरिया की तरफ भागने लगे जिस पर थानाध्यक्ष द्वारा कन्ट्रोल रूम को अवगत कराते हुए द्वितीय मोबाइल प्रभारी उ0नि0 अमरनाथ यादव को दूरभाष से अवगत कराया गया और पिकअप को रोकने हेतु बताया गया। थानाध्यक्ष ने पीछा किया बभनपुरा रोड़ पुल के पास द्वितीय मोबाइल मे लगे प्रभारी उ0नि0 अमरनाथ यादव द्वारा अपने हमराही कर्मचारीयो की मदद से बभनपुरा पुल के पास रोड को ब्लाक कर पिकअप का इंन्तजार किया जा रहा था कि पिकअप जब बभनपुरा पुल पर पहुचीं तो आगे पुलिस की गाडी देखकर और पीछे थानाध्यक्ष की गाड़ी को देखकर पुलिस कर्मचारीयो पर अबैध कट्टे से जान से मारने की नियत से फायर कर दिये व ईट पत्थर चलाते हुए गाडी से उतरकर भागने लगे। जिसपर थानाध्यक्ष व द्वितीय मोबाइल प्रभारी उ0नि0 अमरनाथ यादव द्वारा जवाबी फायरिंग की गयी तो दो अभियुक्तो के पैरो मे घुटने के नीचे गोली लग गयी और वही गिर पड़े ।तीसरे अभियुक्त को भी पुलिस कर्मियो द्वारा दौड़ाकर कुछ दूरी पर पकड़ लिया गया । तीनो अभियुक्तो को पुलिस हिरासत में लिया गया जिनकी पहचान दिलशाद उर्फ करिया उर्फ कोट्टा व सलमान उर्फ मन्नी के कब्जे से दो अदद अवैध तमंचा .315 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर व दो अदद खोखा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। पिकअप गाड़ी UP50ET2932 सफेद रंग की बरामद किया गया। थानाध्यक्ष द्वारा तत्काल उपरोक्त घटना की जनकारी कन्ट्रोल रूम व उच्चाधिकारीगण को दी गयी व घायल गिरफ्तार अभियुक्तगण को उपचार हेतु सीएचसी जहांगीरगंज ले जाया गया व एक अभियुक्त को थाना हवालात मे बंद किया गया ।

Ambedkar Nagar News Encounter between police and cow smugglers, two cow smugglers injuredअभियुक्तगण को धारा 109(1) BNS व 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया पूछताछ से ज्ञात हुआ कि पकड़े गये अभियुक्तगण द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 262/24 धारा 121(1)/132/109(1)/324(4) बीएनएस की घटना पूर्व मे भी कारित की गयी है।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज : बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जशनेमिलादुन्नबी, निकाला गया जुलूस
Next: Bihar News बेतिया के नव पदस्थापित पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन ने पदभार ग्रहण किया

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.