संवाददाता- मदन गोपाल
जनपद- अम्बेडकर नगर के विकास खण्ड- जहांगीरगंज में स्थित ग्राम पंचायत-सगहापुर के ग्राम- गोंदलपुर में कल रात्रि लगभग 2 बजे ग्रामवासी जयसिंह के पुत्र हिमांशु उम्र लगभग 10-11 वर्ष को किसी विषैले सर्प के काटने का अंदेशा हुआ परिवार के लोग काफी परेशान हुए पर सुबह होते होते बच्चा मृत हो चुका था, सूचना मिलते ही थाना- राजेसुल्तानपुर से पुलिसकर्मी मौके पर पहुँच कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिये,
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सारी बातें साफ हो पायेंगी|
इस बीच जयसिंह का परिवार सदमे से उबर नहीं पा रहा है, ग्रामवासियों, मित्रों तथा रिश्तेदारों द्वारा उन्हें सांत्वना दी जा रही है