Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

अम्बेडकर नगर न्यूजः भीटी में दबंगों द्वारा हुए दलितों पर हमले में अभी तक अभियुक्तों की गिरफ्तारी न होने पर दलित परिवार का जारी अनशन

जनवाद टाइम्स 23 December 2021
अम्बेडकर नगर न्यूजः भीटी में दबंगों द्वारा हुए दलितों पर हमले में अभी तक अभियुक्तों की गिरफ्तारी न होने पर दलित परिवार का जारी अनशन
Share News
       

संवाददाता अम्बेडकर नगर

अम्बेडकर नगर जिले भीटी थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम सभा मदारभारी के दबंगों द्वारा मुसहर जाति के दलितों के कई परिवारों को 04/11/2021 को बहुत ही बेरहमी से मारा पीटा गया। जिसमें 5 परिवार के तकरीबन 15 लोगों के हाथ-पैर टूट गये व सिर भी फट गया। जिसमें सभी लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। और दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। दबंगों द्वारा दलितों को बेरहमी से मारने के बाद उनके जानवरों को भी मार डाला। साथ में दलितों के घरों को तोड़-फोड़ कर कीमती सामानों को लूट लिया। दबंगों के आतंक व भय से दलितों पर हुए जानलेवा हमले से दलित परिवार डरे सहमें हैं और घर बार छोड़कर छिप कर रहने को मजबूर हैं। इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी पुलिस दबंगों के खिलाफ एफ आई आर नहीं लिख रही थी, किसी तरह दवाब में एफआईआर लिखवाई लेकिन दो माह बीत जाने के बाद भी अभियुक्तों की गिरफ्तारी न होने के कारण दबंगों के डर से पीडित दलित परिवार गांव से पलायन कर रहा है। उसके बाद दबंग पुलिस के साथ मिलकर उल्टा पीडितों के खिलाफ फर्जी धाराओं मे एफआईआर दर्ज करव दिये।

 

 

अम्बेडकर नगर न्यूजः भीटी में दबंगों द्वारा हुए दलितों पर हमले में अभी तक अभियुक्तों की गिरफ्तारी न होने पर दलित परिवार का जारी अनशन

जिससे क्रास केस बनकर पीड़ितों का केस हल्का हो जाये। दलित परिवार लगातार कई दिनों से जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट पर मुख्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए धरना दे रहे हैं।और जब तक अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक पीडित दलित परिवार घर नहीं जायेगा और बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष आमरण अनशन करेंगें।

 

 

 

अम्बेडकर नगर न्यूजः भीटी में दबंगों द्वारा हुए दलितों पर हमले में अभी तक अभियुक्तों की गिरफ्तारी न होने पर दलित परिवार का जारी अनशन जिला मीडिया प्रभारी भीम आर्मी ऋषि कुमार ने बताया कि पीडितों से भीम आर्मी के संस्थापक व आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड0 चन्द्रशेखर आजाद जी ने फोन पर बात की उन्होंने पीडितों को आश्वासन दिया है कि यदि 5 दिन में मुख्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो मैं स्वंय पूर्वाचल के सभी भीम आर्मी/आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ अम्बेडकरनगर आकर पीडित परिवार को न्याय दिलाने के लिए महाआन्दोलन करेंगे। महोदय आप से निवेदन है कि हम दलितों की पीड़ा को समझ कर तत्काल दबंगों के खिलाफ कार्यवाही कर उनको जेल भेजें जिससे हम दलित परिवार घर जा सके।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूजः साहित्यकार कवि उदयराज मिश्र के काव्य संग्रह का हुआ विमोचन
Next: मेरठ न्यूज: सदस्यता अभियान के निमित अल्पसंख्यक वर्ग में सदस्यता ग्रहण कराई गई।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.