मेरठ न्यूज: सदस्यता अभियान के निमित अल्पसंख्यक वर्ग में सदस्यता ग्रहण कराई गई।

IMG-20211223-WA0031
Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

आज सदस्यता अभियान के अंतर्गत शास्त्री नगर मंडल वार्ड 61 में मंडल अध्यक्ष प्रदीप कपूर जी के नेतृत्व में मुजम्मिल खाँ को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई। आगामी चुनाव का बिगुल बजाते हुए। बीजेपी कार्यकर्ता आम जनता को बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करवाने में लगे हैं। सदस्यता अभियान के दौरान सभी प्रकार के व्यक्तियों को जोड़ा जा रहा है। जैसे कोई भी दुकानदार हो या कोई भी किसी प्रकार का कार्य करने वाला हो। या गरीब हो। पार्टी के कार्यकर्ता सभी को अपने साथ लेकर चल रहे हैं। और उन तक राशन दवाईयां आदि चीजे उनको उपलब्ध कराई जा रही है।
और साथ ही साथ उनसे जुड़ी कुछ परेशानियों का समाधान भी करवा रहे। जैसे लोगो के आस पास साफ सफाई की व्यवस्था, बिजली, पानी, सड़क, आधार कार्ड और अन्य परेशानियों का तुरंत समाधान किया जा रहा है। और उनको पार्टी द्वारा किए जाने वाले कार्यों के बारे में भी बताया जा रहा है। इस मौके पर वार्ड अध्यक्ष विनोद गुप्ता, मंडल महामंत्री राजीव मदान, क्षेत्रीय पार्षद राजेश रुहेला व सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You may have missed