Ambedkar Nagar News: आलापुर क्षेत्र मे बीती रात चोरों ने लाखों का सामान और नकदी किया हाथ साफ

IMG-20210711-WA0065
Share News

संवाददाता पंकज कुमार

अम्बेडकर नगर जिले के तहसील आलापुर क्षेत्र मे थानाक्षेत्र राजेसुल्तानपुर अंतर्गत देवरिया बाजार में बीती रात चोरों ने छत के सहारे चढ़कर दो दुकानों में सेंधमारी कर लाखों रुपए का सामान व नकदी पर हाथ साफ कर दिया । पीड़ित दोनों दुकानदारों ने इसकी जानकारी सुबह दुकान पर आने पर मिली जिसकी सूचना दोनों दुकानदारों ने पुलिस को लिखित रूप से दे दिया है पुलिस छानबीन में लगी हुई है।

IMG 20210711 WA0065

आपको बता दे कि देवरिया बाजार मे गुप्ता मोबाइल शॉप और जयसवाल किराना स्टोर से बीती रात चोरों ने लाखों का सामान और नकदी पार कर दिया । पीड़ित दुकानदार सुमन्त गुप्ता की मोबाइल की दुकान है जबकि शिवनाथ जयसवाल की किराना की दुकान है दोनों दुकानें सटी हुई हैं पीड़ित गुप्ता का कहना है कि 50-60 की संख्या मे नए मोबाइल सेट और दस हजार नकदी चोर उठा ले गए वही बगल की किराना की दुकान से लगभग 5 हजार नकद और कीमती सामान चोरों ने पार कर दिया ।

IMG 20210711 WA0065

पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी है थानाध्यक्ष नीरज कुमार का कहना है कि सूचना मिली है मामले की जांच की जाएगी जबकि एक सिपाही राजेश सिंह मौके पर पहुँचकर पीछे से खुली सेंध को बन्द करवाते हुए कार्यवाही का आश्वासन दिया है और खबर लिखे जाने तक पीड़ितो का मुकदमा दर्ज नहीं किया हो सका है।

Trending News