Agra News: रक्षा मंत्री के जन्मदिन पर प्रतिभा जिन्दल ने भेंट की प्रहार

IMG-20210711-WA0047
Share News

संवादाता प्रताप सिंह आजाद

आगरा: रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह जी का जन्मदिन शनिवार को नई दिल्ली स्थित आवास पर मनाया गया। इसमे प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान की प्रदेश मंत्री प्रतिभा जिंदल भी शामिल हुई। उन्होंने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। अपनी पुस्तक प्रहार भी भेंट की। जिसकी रक्षा मंत्री जी ने सराहना की और सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार करने वाली लेखनी चलाने पर प्रसन्नता व्यक्त की।इसके साथ ही आश्वासन दिया कि वे उसे अवश्य पढ़ेंगे।

 

IMG 20210711 WA0047
सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार करती हुयी पुस्तक एक सौ दस पेज की है जिसमे समाज मे बढ रही समस्याओं का आईना दिखाने का प्रयास किया गया है।इस पुस्तक का विमोचन पूजनीय विजय कौशल जी महाराज के कर कमलों से हुआ था।

IMG 20210711 WA0046

इसके साथ साथ उन्होंने प्रतिभा जिंदल को उनके वैचारिक जागरण मिशन ट्रस्ट की प्रगति के लिये कामना की। इसकी वे संस्थापक अध्यक्ष हैं।

Trending News