Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

अम्बेडकर नगर: चितबहाल आदर्श बालिका इंटर कॉलेज में विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी, छात्राओं की प्रतिभा ने जीता दिल

जनवाद टाइम्स 24 January 2026
Screenshot_20260124_173429_WhatsApp
Share News
       

संवाददाता – पंकज कुमार

अम्बेडकर नगर न्यूज । आलापुर

जनपद अम्बेडकर नगर के विकास खंड जहांगीरगंज अंतर्गत चितबहाल आदर्श बालिका इंटर कॉलेज, पूरनपुर में आयोजित विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी शिक्षा, नवाचार और छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा का जीवंत उदाहरण बनी। सुव्यवस्थित और भव्य रूप से आयोजित इस प्रदर्शनी में छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए वैज्ञानिक एवं सामाजिक मॉडल्स ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

अम्बेडकर नगर विज्ञान प्रदर्शनी

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता योगेन्द्रनाथ तिवारी तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा की पूर्व विधायक अनीता कमल रहीं। अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात उन्होंने छात्राओं द्वारा तैयार किए गए विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान से जुड़े मॉडलों का अवलोकन किया।

अम्बेडकर नगर विज्ञान प्रदर्शनी

प्रदर्शनी में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, ऊर्जा संसाधन, सामाजिक कुरीतियां, वैज्ञानिक प्रयोग जैसे विषयों पर आधारित मॉडलों को विशेष सराहना मिली। अतिथियों ने छात्राओं की वैज्ञानिक सोच, प्रस्तुति कौशल और विषयों की समझ की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. सुषमा सिंह ने स्वागत भाषण में कहा कि इस तरह की प्रदर्शनियां छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, आत्मविश्वास और नवाचार की भावना को मजबूत करती हैं। वहीं विद्यालय के प्रबंधक महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि आज की शिक्षा को पुस्तकों से आगे बढ़कर प्रयोगात्मक और व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ना समय की मांग है।

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. सत्यवान एवं मंजू श्रीवास्तव द्वारा किया गया। प्रदर्शनी के साथ आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम, वाद-विवाद प्रतियोगिता और प्रहसन ने आयोजन को और भी आकर्षक बना दिया। छात्राओं की प्रस्तुतियों को दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सराहा।

अम्बेडकर नगर विज्ञान प्रदर्शनी

कार्यक्रम में राघव तिवारी, भाजपा नेता अवधेश कमल, गोपाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विद्यालय के अध्यापक सतेन्द्र सिंह, ओमकार सिंह, तरुण पाण्डेय, प्रमोद सिंह, त्रिभुवन कुमार तथा अध्यापिकाएं अर्चना त्रिपाठी, कामना राय, माया द्विवेदी, मंजू श्रीवास्तव, शशि प्रभा, गीता वर्मा, प्रिया, खुशी समेत बड़ी संख्या में छात्राएं एवं अभिभावक मौजूद रहे।

अम्बेडकर नगर विज्ञान प्रदर्शनी

समापन अवसर पर प्रधानाचार्या द्वारा छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने विद्यालय परिवार को इस प्रेरणादायी आयोजन के लिए बधाई देते हुए छात्राओं से निरंतर परिश्रम, अनुशासन और लगन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। यह प्रदर्शनी छात्राओं के सर्वांगीण विकास और आत्मनिर्भर भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई।

Post navigation

Previous: Agra News: भाकियू महाशक्ति की तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, सैकड़ों किसान हुए शामिल
Next: वैशाली: सरकारी व निजी शिक्षण संस्थानों में श्रद्धापूर्वक मनाई गई जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260418-WA0075
  • Etawah

Etawah News: भरेह क्षेत्र के हरपुरा गांव में झोपड़ी में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख

जनवाद टाइम्स इटावा 18 April 2026
20260418_165618
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: विश्वदाय दिवस पर सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल की रैली, विद्यार्थियों ने दिया विश्व शांति और धरोहर संरक्षण का संदेश

जनवाद टाइम्स 18 April 2026
IMG-20260417-WA0151
  • Etawah

Etawah News: जिले की मेरिट में चमका तेजस सिंह, 96.4% अंक हासिल कर बढ़ाया मान

जनवाद टाइम्स इटावा 17 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-17 at 5.35.37 PM (1)
  • Etawah

इटावा : अंबेडकर जयंती पर भव्य शोभा यात्रा, “जय भीम” के नारों से गूंजा क्षेत्र, युवाओं में दिखा जोश

जनवाद टाइम्स इटावा 17 April 2026

Latest News

  • Etawah News: भरेह क्षेत्र के हरपुरा गांव में झोपड़ी में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख
  • Agra News :आगरा: विश्वदाय दिवस पर सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल की रैली, विद्यार्थियों ने दिया विश्व शांति और धरोहर संरक्षण का संदेश
  • Etawah News: जिले की मेरिट में चमका तेजस सिंह, 96.4% अंक हासिल कर बढ़ाया मान
  • इटावा : अंबेडकर जयंती पर भव्य शोभा यात्रा, “जय भीम” के नारों से गूंजा क्षेत्र, युवाओं में दिखा जोश
  • Etawah News : बाबा साहब की 135वीं जयंती पर पांच दिवसीय बौद्ध एवं भीम गाथा कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.