Ambedkar Nagar : माया प्रसाद यादव की 17वीं पुण्यतिथि 

माया प्रसाद यादव की 17वीं पुण्यतिथि 
Share News

संवाददाता पंकज कुमार । आजमगढ़ जिले के विकास खण्ड अतरौलिया के पूर्व ब्लॉक प्रमुख स्वर्गीय माया प्रसाद यादव की 17वीं पुण्यतिथि के अवसर पर स्मृति दिवस समारोह का आयोजन समाजवादी पार्टी कार्यालय अतरौलिया में हुआ।

माया प्रसाद यादव की 17वीं पुण्यतिथि 

समारोह के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री बलराम यादव रहे। समारोह की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष सुबाष चन्द्र जायसवाल ने किया।

माया प्रसाद यादव की 17वीं पुण्यतिथि 

अम्बेडकर नगर जिले के पूर्व सांसद एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता त्रिभुवन दत्त भी कार्यक्रम शामिल हुए|समारोह में मुख्य रूप से अतरौलिया के विधायक डॉक्टर संग्राम यादव,सदस्य विधान परिषद राकेश यादव ‘गुड्डू यादव’ उपस्थित रहें।

कार्यक्रम के आयोजक ब्लॉक प्रमुख चन्द्रशेखर यादव रहे|संचालन जय प्रकाश यादव ने किया|तदोपरांत अम्बेडकरनगर जिले के विकास खण्ड बसखारी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुंवर नरेंद्र मोहन सिंह उर्फ़ संजय सिंह के चचेरे भाई रिंकू सिंह के आकस्मिक निधन व विधान सभा आलापुर के ग्राम सभा दुमदुमा में दयाराम यादव के माताजी के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।

इस दौरान पूर्व प्रमुख वर्मन यादव,डाक्टर नरेंद्र यादव,जगदीश पाण्डेय,महेंद्र यादव,पूर्व प्रमुख रामनगर हीरालाल यादव,रामचन्द्र वर्मा,रविन्द्र यादव,राम प्यारे निषाद,पूर्व सदस्य जिला पंचायत रणजीत यादव,अजय गौतम एडवोकेट,राजेन्द्र कुमार उर्फ कल्लू वर्मा,रजनीकांत यादव,प्रेमसागर प्रजापति,अखिलेश यादव पपलू,कृष्ण कुमार पाण्डेय,घनश्याम यादव,रमेशचन्द्र गौतम,विनीत श्रीवास्तव,श्रवण यादव,सूरज निषाद,बाकेलाल गौतम आदि मौजूद रहे|

You may have missed