Agra News : आगरा में सपा कार्यालय पर मैनपुरी सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया Sub Title

IMG-20260115-WA0875
Share News

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

आगरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार रविवार को आगरा समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मैनपुरी लोकसभा सांसद श्रीमती डिंपल यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।

महिला सभा की जिलाध्यक्ष कुसुमलता यादव के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर एवं केक काटकर जन्मदिन समारोह को विशेष रूप दिया। उपस्थित महिलाओं ने डिंपल यादव के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।

IMG 20260115 WA0876 1

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष उदल सिंह कुशवाह, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण वर्मा, नितिन कोहली, संजय एडवोकेट, रामसहाय यादव, प्रदेश सचिव ममता टपलू, शिक्षक सभा जिलाध्यक्ष सुलेखा श्रीवास्तव, कुसुमलता संतोष पाल, गुड्डी भारती, मंजू देवी, भूरी, राजकुमारी, दीपिका, उपासना, जलदेवी, मिथलेश, रानी सहित कई महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर मैनपुरी सांसद डिंपल यादव के जनहित कार्यों की सराहना की और पार्टी संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया।

Trending News