Agra News :आगरा रिंग रोड पर बड़ा खतरा: रहनकला टोल प्लाजा के पास आवारा पशुओं का जमावड़ा, हादसे का अंदेशा

IMG-20260708-WA0005
Share News

आगरा। शहर के इनर रिंग रोड स्थित रहनकला टोल प्लाजा के पास एक गंभीर लापरवाही सामने आई है, जहां टोल से कुछ ही दूरी पर सड़क पर आवारा पशु खुलेआम घूमते नजर आ रहे हैं। इस वजह से यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है।

IMG 20260708 WA0005

स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का आरोप है कि टोल प्लाजा पर वसूली तो पूरी की जाती है, लेकिन सुरक्षा के नाम पर कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। तेज रफ्तार वाहनों के बीच अचानक पशुओं के आ जाने से दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती है।
बताया जा रहा है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन टोल प्रशासन की ओर से इसे लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इससे वाहन चालकों में भारी नाराजगी है।

IMG 20260708 WA0006

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि टोल कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और सड़क पर घूम रहे आवारा पशुओं को हटाने के लिए तत्काल व्यवस्था की जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

Trending News